फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asian Games 2026: Pakistan Women Beat Bangladesh by 31 Runs to Win Bronze Medal

एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने जीता कांस्य, बांग्लादेश को 31 रन से हराया

Tue, 22 Sep 2026 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराया। फातिमा सना की 45 रन की पारी के बाद उम्मे-हनी ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश 114 रन ही बना सका।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Pakistan Women Beat Bangladesh by 31 Runs to Win Bronze Medal
पाकिस्तान की टीम - फोटो : ICC

विस्तार

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए थे। कप्तान फातिमा सना ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। 30 गेंदों की अपनी पारी में फातिमा ने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके अलावा, गुल फिरोजा ने 23 गेंदों पर 31, आलिया रियाज ने 22 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली, और शावाल जुल्फिकार ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर, शोरना अख्तर और औप रितू मोनी ने 2-2 विकेट लिए। संजीदा को 1 विकेट मिला। 146 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बना सकी और 31 रन से मैच हार गई। इस हार के साथ ही बांग्लादेश कांस्य पदक जीतने का मौका चूक गई।
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए शरमीन अख्तर सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 45 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आई। कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना ने 25 रन बनाए। दिलारा अख्तर ने 12 और नाहिदा अख्तर ने 10 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 2 अंकों में नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए उम्मे-हनी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए। तस्मीना रुआब, कप्तान फातिमा सना, नशरा संधू और आयशा जफर को 1-1 विकेट मिला। एशियन कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। ऐसे में एशियन गेम्स में कांस्य पदक निश्चित रूप से टीम के आत्मनिश्वास को बढ़ावा देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed