फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector Kunal Dudawat warns action on late opening hospitals, orders 100% health checkup by September,

छत्तीसगढ़: कोरबा में स्वास्थ्य केंद्रों पर कलेक्टर की सख्ती, समय पर नहीं खुले अस्पताल तो होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 01 Sep 2026 10:57 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों के समय पर संचालन और डॉक्टरों सहित पूरे स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण, टीबी जांच, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य योजनाओं और लंबित भर्तियों में तेजी लाने को कहा।

विज्ञापन
Collector Kunal Dudawat warns action on late opening hospitals, orders 100% health checkup by September,
समीक्षा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्धारित समय पर खुलें और चिकित्सक सहित पूरा स्टाफ समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार सुनिश्चित करे। समय पर केंद्र नहीं खुलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सितंबर तक हर व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य
कलेक्टर ने हमर स्वस्थ छत्तीसगढ़ योजना की समीक्षा करते हुए सितंबर माह तक शत-प्रतिशत स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य हासिल करने को कहा। उन्होंने टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, सिकल सेल सहित विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के घर-घर जाकर रेंडम जांच करने और रोगों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू करने के निर्देश बीएमओ और बीपीएम को दिए।
विज्ञापन


टीकाकरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज
बैठक में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के नियमित टीकाकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्लीनिकों पर भी होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने बीएमओ-बीपीएम को शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं की पूरी जानकारी रखने और प्रभावी क्रियान्वयन की सतत निगरानी करने को कहा। नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी क्लीनिक और संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड से छूटे लोगों के लिए चलेगा अभियान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा करने, आयुष्मान कार्ड से छूटे पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाने और 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों की सूची खाद्य विभाग से लेकर मितानिनों के सहयोग से हर माह 1 से 5 तारीख तक विशेष अभियान चलाकर कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जन्म-मृत्यु के आधार पर डेटा अद्यतन करने और मृत हितग्राहियों के नाम हटाने को कहा।

आभा आईडी और पीवीसी कार्ड का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
कलेक्टर ने आभा आईडी और पीवीसी कार्ड वितरण की समीक्षा करते हुए सितंबर में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने तथा सेक्टर सुपरवाइजरों की बैठक लेकर शेष कार्डों का वितरण सुनिश्चित करने को कहा। टीबी कार्यक्रम में वल्नरेबल आबादी की स्क्रीनिंग और एक्स-रे जांच से संभावित मरीजों की पहचान कर उपचार पर जोर दिया।


डेंगू से लेकर मातृ स्वास्थ्य तक निगरानी के निर्देश
इसके अलावा लेप्रोसी, एनसीडी, जननी पोर्टल, एचआरपी, मातृ मृत्यु, यू-विन, डिलीवरी रिपोर्टिंग, एनआरसी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आंगनबाड़ी, स्कूल और छात्रावासों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल, अंधत्व निवारण के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन, वेक्टर जनित रोग, डेंगू और स्वाइन फ्लू पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed