{"_id":"6ac620fb5c42f8cf1501d26b","slug":"cheating-on-the-pretext-of-job-another-case-registered-against-former-bjp-leader-and-son-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर ठगी: पूर्व भाजपा नेता और बेटे पर एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर ठगी: पूर्व भाजपा नेता और बेटे पर एक और केस दर्ज
Wed, 07 Oct 2026 04:08 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:08 PM IST
सार
पुलिस ने सरकारी आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये ठगने के मामले में पूर्व भाजपा नेता और उनके बेटे के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलौदा बाजार जिला पुलिस ने सरकारी आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये ठगने के मामले में पूर्व भाजपा नेता और उनके बेटे के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज किया है। भाटापारा शहर पुलिस ने भाजपा के पूर्व महामंत्री ग्राम रिसदा निवासी कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 2,09,000 रुपये ऐंठने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित को अर्जुनी स्थित देसी मदिरा दुकान में सेल्समैन के पद पर नियुक्ति का झूठा आश्वासन दिया था।
किस्तों में वसूल की पूरी रकम
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवक ने ठगी का अहसास होने के बाद भाटापारा शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे देसी शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इस काम के बदले आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में कुल 2,09,000 रुपये की रकम वसूली। शिकायतकर्ता के अनुसार 5 जून को 60,000 रुपये लिए गए। इसके बाद 18 जून को 19,000 रुपये नकद और उसी दिन 1,00,000 रुपये बैंक खाते में जमा कराए गए। फिर 1 जुलाई को 30,000 रुपये की अंतिम किस्त ली गई।
रायपुर कार्यालय में हुआ ठगी का पर्दाफाश
पूरी रकम वसूलने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को नौकरी से जुड़े दस्तावेज सौंप दिए और उसे रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया। पीड़ित जब रायपुर पहुंचा और प्रस्तुत दस्तावेज के आधार पर कंपनी से संपर्क किया तो फर्जीवाड़े की बात उजागर हुई। संबंधित स्पेक्ट्रम कंपनी की ओर से बताया गया कि प्रणव अवस्थी नाम का कोई भी व्यक्ति उनकी कंपनी में नियुक्त नहीं है और दिए गए नियुक्ति दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी हैं। धोखाधड़ी का ज्ञान होने पर पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जमा राशि वापस मांगनी शुरू की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन
भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज
पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई है। जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपियों ने जिले की विभिन्न देसी शराब दुकानों में सेल्समैन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई अन्य युवाओं से भी भारी रकम ऐंठी है। भाटापारा शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम अब फर्जी नियुक्ति पत्र की सत्यता, रुपयों के लेनदेन के विवरण और इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।