{"_id":"6ac62791b8d1bb16e104afab","slug":"pramod-bhagat-and-bhavina-patel-named-indias-flag-bearers-for-asian-para-games-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन पैरा गेम्स: उद्घाटन समारोह में प्रमोद और भाविना होंगे भारत के ध्वजवाहक, कब से शुरू होंगे खेल?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन पैरा गेम्स: उद्घाटन समारोह में प्रमोद और भाविना होंगे भारत के ध्वजवाहक, कब से शुरू होंगे खेल?
Wed, 07 Oct 2026 04:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:36 PM IST
सार
प्रमोद भगत और भाविना पटेल 18 से 24 अक्तूबर तक जापान के नागोया में होने वाले एशियन पैरा गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। दोनों खिलाड़ियों ने एशियन पैरा गेम्स में कई पदक जीतकर भारतीय पैरा खेलों में अहम योगदान दिया है। भारतीय पैरालंपिक समिति आठ अक्तूबर को भारतीय दल के लिए विदाई समारोह आयोजित करेगी, जिसमें खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
प्रमोद और भाविना
- फोटो : ANI
विस्तार
पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। दोनों खिलाड़ी 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह में तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत भारत के सबसे सफल पैरा खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2014 से 2023 के बीच एशियन पैरा गेम्स में कुल छह पदक जीते हैं। इनमें दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने 2018 से 2023 के बीच एशियन पैरा गेम्स में दो पदक अपने नाम किए हैं। उनके खाते में एक रजत और एक कांस्य पदक है।
विज्ञापन
Trending Videos
ध्वजवाहक चुने जाने पर भाविना ने जताई खुशी
भारत की ध्वजवाहक चुने जाने पर भाविना पटेल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'भारत का ध्वजवाहक चुना जाना मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है। जब आप तिरंगा लेकर चलते हैं, तो एहसास होता है कि आप खुद से कहीं बड़ी पहचान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।' भाविना ने कहा कि वह प्रमोद भगत के साथ उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी भारतीय खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

आठ अक्तूबर को भारतीय दल का होगा विदाई समारोह
- भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की ओर से आठ अक्तूबर को भारतीय दल के लिए विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।
- इस समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि होंगे, जबकि युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
- पीसीआई के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने प्रमोद भगत और भाविना पटेल को ध्वजवाहक चुने जाने पर गर्व जताया।
- उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी असाधारण प्रतिभा के धनी हैं और भारतीय पैरा खेलों के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
- झाझरिया के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां, संघर्ष और दृढ़ संकल्प उन्हें भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। उन्हें विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे।
पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने उतरेगा भारत
आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स 2026 में पूरे एशिया के पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय दल की नजरें इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की बढ़ती सफलता को आगे बढ़ाने पर होंगी।