फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   subhash chandra lic housing finance loan settlement personal guarantee Companies propose repaying full amount

डॉ. सुभाष चंद्रा पर्सनल गारंटी मामला: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को सेटलमेंट का ऑफर, जानिए कंपनियों की क्या योजना

Wed, 07 Oct 2026 11:11 PM IST
कुमार विवेक आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 07 Oct 2026 11:11 PM IST
सार

डॉ. सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत गारंटी से जुड़े एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के कर्ज मामले में चार कंपनियों ने सेटलमेंट प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के अनुसार, कंपनियां पूरा बकाया मूलधन और 10 प्रतिशत ब्याज चुकाने की पेशकश कर रही हैं। वसंत सागर प्रॉपर्टीज और पैन इंडिया इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने 500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जबकि डिजिटल सब्सक्राइबर मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज और स्प्रिट इंफ्रापावर प्रोजेक्ट पर 480 करोड़ रुपये का कर्ज था।

विज्ञापन
subhash chandra lic housing finance loan settlement personal guarantee Companies propose repaying full amount
सुभाष चंद्रा - फोटो : PTI

विस्तार

डॉ. सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी से जुड़े एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लोन मामले में संबंधित कंपनियों ने 100 प्रतिशत बकाया मूलधन के साथ 10 प्रतिशत ब्याज पर सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया है। यह जानकारी सूत्रों की ओर से बुधवार को दी गई। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन कंपनियों ने ये कर्ज लिया था, उन्होंने अब कर्ज चुकाने के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को सेटलमेंट प्रस्ताव दिए हैं। इसमें संबंधित कंपनियां पूरा पैसा ब्याज सहित चुकाने पर सहमत हैं।

विज्ञापन

किन कंपनियों ने लिया था कर्ज?

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से वसंत सागर प्रॉपर्टीज लिमिटेड और पैन इंडिया इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था । इनके अलावा डिजिटल सब्सक्राइबर मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और स्प्रिट इंफ्रापावर प्रोजेक्ट ने भी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से 480 करोड़ रुपए का लोन लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने आगे बताया कि अब चारों ही कंपनियां ने 100 प्रतिशत मूलधन और 10 प्रतिशत ब्याज के साथ एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का कर्ज चुकाने का प्रस्ताव पेश किया है। ये वही कंपनियां हैं जिनके कर्ज के संबंध में डॉ सुभाष चंद्रा ने पर्सनल गारंटर की भूमिका निभाई थी। 

एनसीएलटी से लोन में हेयरकट मामले पर क्यों हुई थी आपत्ति? 

इससे पहले एनसीएलटी से लोन में 99.97 प्रतिशत का हेयरकट मामले को चंद्रा ने भारी-भरकम व्यक्तिगत कर्ज माफी के तौर पर बताए जाने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उधारदाताओं से पैसे नहीं लिए थे और वे केवल एसेल ग्रुप से जुड़ी उधार लेने वाली कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज के लिए व्यक्तिगत गारंटर के तौर पर शामिल थे।

चंद्रा ने यह भी कहा था कि 22,006 करोड़ रुपए का आंकड़ा कार्यवाही में दायर क्लेम को दिखाता है और इसे उनका व्यक्तिगत बकाया कर्ज नहीं माना जाना चाहिए। उनके बयान के अनुसार, 21,696 करोड़ रुपए के क्लेम मंजूर किए गए थे, जबकि भुगतान योजना का विरोध करने वाले उधारदाताओं के कुल क्लेम लगभग 3,992 करोड़ रुपए थे।



इसमें से 620 करोड़ रुपए के क्लेम पहले ही निपटाए जा चुके थे, जिससे लगभग 3,372 करोड़ रुपए की राशि बची थी। उन्होंने आगे कहा कि उधार लेने वाली कंपनियों ने कई आपत्ति जताने वाले उधारदाताओं को लगभग 1,113 करोड़ रुपए का भुगतान करने की पेशकश की थी और बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed