फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Internal strife intensifies within Tata Group Dorabji Trust addresses complaints raised by trustees

टाटा ग्रुप में अंदरूनी कलह तेज: ट्रस्टियों की शिकायतों पर डोराबजी ट्रस्ट ने रखी बात, जानें क्या है मामला?

Mon, 19 Oct 2026 10:48 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 19 Oct 2026 10:48 PM IST
सार

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की शिकायतों पर अपना जवाब दाखिल कर दिया है। दोनों ने ट्रस्ट में नियुक्तियों की प्रक्रिया और कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Internal strife intensifies within Tata Group Dorabji Trust addresses complaints raised by trustees
वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर के कार्यालय में अपने दो ट्रस्टियों वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की शिकायतों पर जवाब दाखिल कर दिया। हालांकि, ट्रस्ट ने अपने जवाब में क्या कहा है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


नियुक्तियों और कामकाज पर उठाए सवाल
उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह ने ट्रस्ट में नियुक्तियों को लेकर कथित अनियमितताओं की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि ट्रस्ट के नामित निदेशकों को स्वतंत्र रूप से फैसले लेने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन


नोएल टाटा और नेविल टाटा का नाम
दोनों ट्रस्टियों ने अपनी शिकायतों में ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और उनके बेटे व उपाध्यक्ष नेविल टाटा का नाम लिया है। शिकायतों में नोएल टाटा को स्थायी ट्रस्टी बनाए जाने पर सवाल उठाने के साथ ट्रस्ट के कामकाज और फैसले लेने के तरीके पर भी आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा संस में हिस्सेदारी को लेकर अहम भूमिका
सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की करीब 24 फीसदी हिस्सेदारी है। इससे वह कंपनी का सबसे बड़ा शेयरधारक है। टाटा संस, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। चैरिटी कमिश्नर ने ट्रस्ट को जवाब देने के लिए पहले 12 अक्टूबर तक का समय दिया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 अक्टूबर कर दिया गया।

फैसलों से दूर रखने का आरोप
श्रीनिवासन और सिंह ने चैरिटी कमिश्नर से शिकायत के बाद सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के अन्य ट्रस्टियों को भी पत्र लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अहम फैसलों में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसमें टाटा संस के विलय से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है, जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक के लिस्टिंग नियमों के संदर्भ में चर्चा हुई है।


ये भी पढ़ें: बिजनेस अपडेट्स: 16 स्वदेशी पशुधन और कुत्ते की नस्लों को मिली सरकारी पहचान, जानिए क्या फैसला

लिस्टिंग को लेकर प्रस्ताव
टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस और उसकी दो सहायक कंपनियों से जुड़ी लिस्टिंग योजना का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत टाटा संस की भूमिका केवल होल्डिंग कंपनी तक सीमित न रहकर कारोबार चलाने वाली कंपनी की भी हो सकती है। इसी मुद्दे के बीच ट्रस्ट के कामकाज को लेकर विवाद बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed