{"_id":"6ac5d27f27ea1d1d0107208f","slug":"noida-dlf-mall-viral-video-woman-stopped-by-security-over-unpaid-items-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: घी और सामान की चोरी को लेकर मॉल में हंगामा, महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल वीडियो: घी और सामान की चोरी को लेकर मॉल में हंगामा, महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Wed, 07 Oct 2026 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:33 AM IST
सार
Noida DLF Mall Viral Video: नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में एक महिला को सिक्योरिटी टीम द्वारा रोके जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला पर बिना भुगतान सामान ले जाने का आरोप लगाया गया। पुलिस के मुताबिक बाद में बिल का भुगतान कर दिया गया और दोनों पक्षों में सहमति बन गई। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
सामान के भुगतान को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को सिक्योरिटी टीम अपने साथ ले जाती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला पर स्टोर से बिना भुगतान सामान ले जाने का आरोप लगा था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि, पूरे मामले को लेकर पुलिस की जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सामान के भुगतान को लेकर हुआ विवाद
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान लेकर गई थी, जिसका भुगतान नहीं किया गया था। वीडियो में महिला पर सामान बिना पैसे दिए ले जाने की बात कही जा रही है। साथ ही पहले भी इस तरह की घटनाएं होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टोर कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद महिला की पहचान की। इसके बाद मॉल में महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by JUST ADULTING | SHIRAZ BAGHLA (@just.adulting)
विज्ञापन
पुलिस ने मामले पर क्या बताया
मामले को लेकर डीएलएफ चौकी इंचार्ज की ओर से बताया गया कि बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में महिला ने सामान के बिल का भुगतान कर दिया था। भुगतान होने के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। बिल का भुगतान करने के बाद महिला वहां से चली गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। यह मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया का है।
वीडियो देखकर लोग दे रहे अलग-अलग राय
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अपने-अपने तरीके से इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं की वजह से मॉल में खरीदारी करने वाले लोगों पर भी शक बढ़ सकता है और उन्हें ज्यादा सिक्योरिटी चेक से गुजरना पड़ सकता है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सिर्फ एक वीडियो देखकर किसी व्यक्ति के बारे में कोई राय नहीं बनानी चाहिए। उनका कहना है कि यह भी संभव है कि किसी वजह से सामान का भुगतान उस समय नहीं हो पाया हो या सामान बिल में शामिल नहीं हो पाया हो।
पुलिस में दर्ज नहीं कराई शिकायत
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह तय करना मुश्किल है कि पूरा मामला वास्तव में किस तरह हुआ था। पुलिस के मुताबिक, सामान का भुगतान होने के बाद दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया था और किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।