{"_id":"6ac5c64fb746e03237096b58","slug":"mother-works-at-petrol-pump-with-baby-tied-to-her-back-heartwarming-video-goes-viral-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी कर रही थी मां, कैमरे में कैद हुआ ऐसा लम्हा कि हर कोई करने लगा सलाम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी कर रही थी मां, कैमरे में कैद हुआ ऐसा लम्हा कि हर कोई करने लगा सलाम
Wed, 07 Oct 2026 09:41 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:41 AM IST
सार
Viral Video: लेह के एक पेट्रोल पंप पर बच्चे को पीठ पर बांधकर काम करती मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रियंका परदेसी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में महिला अपने बच्चे को साथ लेकर पूरी लगन से काम करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
पीठ पर बच्चे को बांधकर काम करती दिखी मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@ priyankasmiles
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग कुछ पल के लिए रुक जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक मां अपने छोटे से बच्चे को पीठ पर बांधकर पेट्रोल पंप पर काम करती नजर आ रही है। मां को इस तरह अपने बच्चे के साथ काम करते देखकर लोग उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
लेह के पेट्रोल पंप पर दिखा यह खूबसूरत लम्हा
यह वीडियो इंफ्लूएंसर प्रियंका परदेसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। प्रियंका अपनी लंबी बाइक राइड के लिए जानी जाती हैं। वीडियो में वह लेह में पेट्रोल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी नजर वहां काम कर रही एक महिला पर पड़ी। महिला ने अपने बच्चे को पीठ पर बांधा हुआ था और वह अपनी ड्यूटी में लगी हुई थी। बच्चे को पीछे बांधकर भी वह पूरे मन से अपना काम करती नजर आई। प्रियंका ने इस पूरे लम्हे को कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
मां काम में व्यस्त, पीछे से दुनिया देख रहा था बच्चा
वीडियो में महिला बिल्कुल सामान्य तरीके से अपना काम करती दिखाई दे रही है। उसकी पीठ पर बंधा बच्चा आसपास की चीजों को देखता नजर आता है। मां और बच्चे का यह साथ सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों का कहना है कि मां के लिए अपने बच्चे को अकेला छोड़कर काम पर जाना हमेशा आसान नहीं होता। ऐसे में बच्चे को अपने साथ लेकर काम करना उसके संघर्ष और जिम्मेदारी दोनों को दिखाता है।
लाखों बार देखा गया वीडियो
प्रियंका परदेसी ने इस वीडियो को ‘साफ दिल वाले लोग’ कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो को अब तक 46 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पुरुष रुकते हैं, देखते हैं, मुस्कुराते हैं और फिर स्क्रॉल कर जाते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने महिला को सच्ची योद्धा बताते हुए उसके लिए दुआ की। एक कमेंट में यूजर ने लिखा कि यहां बराबरी खत्म होती है। हालांकि, एक यूजर ने यह सवाल भी उठाया कि किसी की गरीबी सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बन जाती है।
महिला के साथ पेट्रोल पंप मालिक की भी तारीफ
वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स महिला के जज्बे के साथ उस पेट्रोल पंप को लेकर भी अच्छी बात कर रहे हैं, जहां वह काम करती है। लोगों का कहना है कि महिला को काम का मौका मिलना भी सराहनीय है। यह छोटा सा वीडियो एक मां की मेहनत, जिम्मेदारी और अपने बच्चे के प्रति उसके लगाव की तस्वीर दिखाता है।