{"_id":"6af4766d8d6199b93d076b3d","slug":"samrat-chaudhary-chitragupta-puja-patna-state-prosperity-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: चित्रगुप्त पूजा पर सम्राट चौधरी ने की आराधना, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: चित्रगुप्त पूजा पर सम्राट चौधरी ने की आराधना, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की मांगी दुआ
Wed, 11 Nov 2026 07:37 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी समेत कई स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य के विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
चित्रगुप्त पूजा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की और राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति, गर्दनीबाग की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए और लोगों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन तथा अनीसाबाद के साकेत विहार में भी भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चित्रगुप्त पूजा समितियों की ओर से मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन