फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur kanti school firing 50 lakh extortion chandrasheel vidyapeeth

बिहार: निजी स्कूल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी का पर्चा चिपकाया; CCTV में कैद हुई वारदात

Sun, 13 Sep 2026 12:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में अहले सुबह हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के मुख्य गेट और दीवार पर करीब 18 राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद बदमाशों ने स्कूल के गेट पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला पर्चा चिपका दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
muzaffarpur kanti school firing 50 lakh extortion chandrasheel vidyapeeth
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में रविवार अहले सुबह बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी विद्यालय के मुख्य गेट और दीवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हेलमेट लगाए दोनों बदमाशों ने मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एनएच-28 स्थित चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल को निशाना बनाते हुए करीब 18 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद बदमाश विद्यालय के मुख्य द्वार पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला पर्चा चिपकाकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे स्कूल को बनाया निशाना

बताया गया है कि घटना रविवार अहले सुबह करीब चार बजे की है। दो की संख्या में हेलमेट लगाए अपराधी स्कूल परिसर के पास पहुंचे और विद्यालय की दीवार तथा मुख्य गेट को निशाना बनाकर लगातार गोलियां बरसाने लगे। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ स्कूल के आसपास जुटने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय की दीवार और मुख्य गेट का निरीक्षण किया और फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर चिपकाया 50 लाख की रंगदारी का पर्चा

फायरिंग की घटना के बाद स्कूल के मुख्य द्वार पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला पर्चा मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। बदमाशों ने फायरिंग करने के साथ ही रंगदारी की मांग वाला पर्चा चिपकाया और मौके से निकल गए। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस के सामने अपराधियों की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्कूल को ही निशाना बनाने के पीछे बदमाशों का मकसद क्या था और रंगदारी की मांग के पीछे कौन लोग शामिल हैं। स्कूल संचालक से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में हेलमेट लगाए दो बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल से मिले खोखों और अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। मौके पर पहुंची एफएसएल यानी फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। टीम ने घटनास्थल से फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

एसडीपीओ ने कहा- 18 राउंड फायरिंग की गई

पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ वेस्ट-वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि अहले सुबह करीब चार बजे दो बदमाश हेलमेट लगाए हुए स्कूल पहुंचे थे। दोनों ने स्कूल के गेट पर करीब 18 राउंड फायरिंग की। इसके साथ ही मुख्य गेट पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला पर्चा भी चिपकाया गया है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। स्कूल संचालक से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed