फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : smuggler arriving from assam with heroin consignment 50 lakh arrested stf arrest

बिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्त

Sun, 13 Sep 2026 10:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 10:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में एसटीएफ और तुर्की थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटना की महिला धंधेबाज समेत पांच हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : smuggler arriving from assam with heroin consignment 50 lakh arrested stf arrest
सिलचर से हेरोइन लेकर पहुंचे थे मुजफ्फरपुर, वैशाली जाने से पहले STF ने पांच को दबोचा

विस्तार

एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना की महिला धंधेबाज सहित पांच हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के माधौल बाईपास के पास की है।

विज्ञापन


बिहार नारकोटिक्स विभाग की एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तुर्की थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवती और चार युवकों को रंगे हाथों दबोच लिया। इसके साथ ही विशेष टीम ने इनके कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन और 2 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, जब्त किए गए मादक पदार्थ की खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती पटना जिले के फतुहा की रहने वाली काजल कुमारी है और वह अपने चार सहयोगियों के साथ असम के सिलचर से हेरोइन की खेप लेकर आई थी। इसी दौरान सभी ट्रेन से किशनगंज पहुंचे। फिर वहां से बस लेकर मुजफ्फरपुर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि मुजफ्फरपुर से ये सभी वैशाली जिले की ओर जाने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार अन्य तस्करों की पहचान वैशाली जिले के रुस्तमपुर निवासी सतीश कुमार और राघोपुर थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार, प्रकाश कुमार तथा रोहित कुमार के रूप में की गई है। एसटीएफ की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई और इनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।


ये भी पढ़ें- बिहार: अररिया में मिट्टी के ढेर का कहर, दबने से दो मासूमों की मौत; शव रख ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया हाईवे

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसडीपीओ वेस्ट टू अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि जब्त हुई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब गिरफ्तार गिरोह से कड़ाई से पूछताछ कर उनके अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय संपर्कों को खंगाल रही है। पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और इसके साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है।

युवती मादक पदार्थ हैरोइन के साथ गिरफ्तार

 मादक पदार्थ जब्त किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed