फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya kotwali theft 55 lakh jewellery cash kp lane dholakia gali house robbery today bihar news

बिहार में चोरों का बड़ा खेल: पूजा पंडाल घूमने गया परिवार, पीछे से घर साफ; 55 लाख के गहने-कैश चोरी का दावा

Tue, 20 Oct 2026 03:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

Crime: गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पूजा पंडाल घूमने गए परिवार के बंद घर से चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुरा लिए। पीड़ित ने 55 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया।

विज्ञापन
gaya kotwali theft 55 lakh jewellery cash kp lane dholakia gali house robbery today bihar news
बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी शहर में दुर्गा पूजा के दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी लेन स्थित ढोलकिया गली में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित संतोष वर्णवाल अपने परिवार के साथ नवमी के दिन पूजा पंडाल घूमने निकले थे। देर रात जब परिवार घर लौटा तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने चोरी गए आभूषण और नकदी की कुल कीमत करीब 45 से 55 लाख रुपये बताई है। पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की गई है।

विज्ञापन


पूजा पंडाल घूमने गया था परिवार, पीछे से टूटे ताले
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी लेन स्थित ढोलकिया गली की है। यहां रहने वाले संतोष वर्णवाल दुर्गा पूजा की नवमी के दिन अपने परिवार के साथ घर बंद कर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन करने निकले थे। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी गैरमौजूदगी में चोर घर को निशाना बना लेंगे। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दो कमरों में लगे तालों को तोड़ दिया और घर में रखी अलमारी तथा पलंग को खंगाल डाला।
विज्ञापन


पढे़ं: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी और पलंग में रखे गहने-नकदी गायब
पीड़ित के मुताबिक, चोर घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। देर रात जब संतोष वर्णवाल अपने परिवार के साथ घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे रुपये और आभूषण गायब थे।

घर की हालत देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। त्योहार के माहौल में हुई इस चोरी से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

डायल 112 को दी सूचना, थाने में लिखित शिकायत
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद स्थानीय थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। संतोष वर्णवाल ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 45 से 55 लाख रुपये बताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने, चोरी की वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने और गहने व नकदी बरामद करने की मांग की है।

बंद घरों की सुरक्षा पर उठे सवाल
दुर्गा पूजा के दौरान परिवार के साथ घूमने निकले लोगों के घर को निशाना बनाए जाने की इस घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब पुलिस के सामने चोरी की वारदात का खुलासा करने और आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती है। फिलहाल चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना में शामिल लोगों की पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed