फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 20 Oct 2026 04:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 20 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

04:03 PM, 20-Oct-2026

बिहार: डुमरांव में मोबाइल दुकान का शटर उठाकर लाखों की चोरी, आईफोन समेत दर्जनों महंगे फोन ले उड़े चोर

बक्सर के डुमरांव में चोरों ने गीता मोबाइल सेंटर का शटर उठाकर आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच और चोरों की पहचान में जुटी है।

और पढ़ें
03:55 PM, 20-Oct-2026

बिहार: महानवमी पर इंसानियत हुई शर्मसार, झाड़ियों में फेंकी मिली नवजात बच्ची; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में झाड़ियों में फेंकी गई नवजात बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
विज्ञापन
03:51 PM, 20-Oct-2026

बिहार: अनंत सिंह का नीरज कुमार पर हमला, बोले- वो घमंडी आदमी, भगवान से प्रार्थना है कि ऐसे व्यक्ति को हराया जाए

बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने और उन्हें हराने का दावा किया। उन्होंने नीरज कुमार को घमंडी बताया, अस्पताल जाने पर तंज कसा और खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जनता से माफी मांगी।

 

और पढ़ें
03:46 PM, 20-Oct-2026

बिहार: अधेड़ की हत्या से हड़कंप, चेहरे और सीने पर मिले गहरे जख्म; एनएच-19 पर हादसे में बाइक सवार की मौत

रोहतास जिले में मंगलवार सुबह दो घटनाएं हुईं। करगहर के डुमरा गांव में 50 वर्षीय जनार्दन तिवारी का शव मिला, जिनकी हत्या की आशंका है। वहीं, दरिगांव में हाईवे पर बाइक दुर्घटना में पश्चिम बंगाल निवासी मंटू दास की मौत हो गई।

और पढ़ें
03:40 PM, 20-Oct-2026

बिहार: सीएम सम्राट ने तेलडीहा-असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बदुआ नदी रिवर फ्रंट का लिया जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांका के तेलडीहा और असरगंज स्थित दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया।

और पढ़ें
03:29 PM, 20-Oct-2026

बिहार: भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध के आरोप के बीच चाचा पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप, वारदात के बाद फरार

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित बभनपुरा गांव में 30 वर्षीय दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके चाचा ललन शर्मा पर हत्या का आरोप है। पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग की आशंका के बीच पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 20-Oct-2026

बिहार में चोरों का बड़ा खेल: पूजा पंडाल घूमने गया परिवार, पीछे से घर साफ; 55 लाख के गहने-कैश चोरी का दावा

Crime: गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पूजा पंडाल घूमने गए परिवार के बंद घर से चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुरा लिए। पीड़ित ने 55 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया। और पढ़ें
03:11 PM, 20-Oct-2026

बिहार: भागलपुर में खेत की आरी काटने के विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या, चचेरे चाचा पर आरोप

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठानिया दियारा में खेत की आरी काटने के विवाद में 22 वर्षीय किसान राधे कुमार मंडल की मौत हो गई। परिजनों ने चचेरे चाचा महेंद्र मंडल पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

और पढ़ें
03:05 PM, 20-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय में 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा, हर शाम फूलों से सजती हैं मां भगवती, सुबह विसर्जन

बेगूसराय के विक्रमपुर गांव में करीब 200 साल पुरानी परंपरा के तहत नवरात्र में हर शाम फूलों और बेलपत्र से मां भगवती का नया स्वरूप बनाया जाता है। रातभर पूजा के बाद सुबह विसर्जन होता है। ग्रामीण इसे आस्था और सद्भाव का प्रतीक मानते हैं।

और पढ़ें
02:48 PM, 20-Oct-2026

बिहार: प्रशांत किशोर और महागठबंधन पर संजय सरावगी का हमला, बोले- विधान परिषद की सभी सीटें जीतेगा एनडीए

बिहार विधान परिषद चुनाव में की सभी सीट एनडीए की जीत जनता ने तय किया,प्रशान्त किशोर को जनता जवाब देगी; विरोधियों का होगा सफाया,प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बयान। विरोधी दल पर निशाना साधा कहा हार सुनिश्चित है इस बार भी इनका। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed