फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :Prisoner escaped Mandal jail jumping ladde fractured leg.video of prisoner talking police

बिहार: जेल की दीवार फांदकर भागा कैदी, मंदिर से पकड़ा गया; अस्पताल में पुलिस जवान के मोबाइल देने का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 06:02 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

दरभंगा मंडल कारा से सीढ़ी के सहारे फरार होने की कोशिश करने वाले कैदी मोहम्मद फरमान साह को पुलिस ने पकड़ लिया। पैर में फ्रैक्चर के बाद डीएमसीएच में भर्ती कैदी को जवान द्वारा मोबाइल देने का वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News :Prisoner  escaped Mandal jail  jumping ladde fractured leg.video of prisoner talking police
मोबाइल से बात करता कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनीगाछी थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के आरोप में मंडल कारा में बंद कैदी मोहम्मद फरमान साह को जेल से फरार होने की कोशिश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेल से भागने के दौरान वह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इसी दौरान अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक जवान द्वारा कैदी को मोबाइल फोन देकर किसी से बात कराने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवान कैदी को मोबाइल फोन देता और उससे किसी से बात कराता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह जांच का विषय बन गया है कि जवान ने कैदी को मोबाइल फोन किसके निर्देश पर दिया और उससे बात क्यों कराई गई। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पढे़ं:  शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए?

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि मोहम्मद फरमान साह ने मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सीढ़ी के सहारे जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार होने की कोशिश की थी। जेल की दीवार से कूदने के दौरान उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद भी वह जेल से कुछ दूरी पर स्थित पोलो मैदान के पास एक मंदिर तक पहुंच गया, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल होने के कारण उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद फरमान साह के रूप में हुई है। वह मनीगाछी थाना कांड संख्या 266/26 में 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के आरोप में मंडल कारा में बंद था। अब कैदी के जेल से फरार होने की कोशिश के साथ-साथ अस्पताल में उसे मोबाइल फोन दिए जाने का मामला भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed