फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Man and Woman Being Harassed Emerges from Samastipur 16 Hours Later Crowd Surrounds Them

बिहार में युवक-युवती से फिर बदसलूकी?: 16 घंटे के बाद समस्तीपुर से सामने आया एक और वीडियो, भीड़ ने चौतरफा घेरा

Thu, 24 Sep 2026 06:31 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में युवक-युवती से भीड़ द्वारा कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। 16 घंटे में ऐसी दूसरी घटना सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Man and Woman Being Harassed Emerges from Samastipur 16 Hours Later Crowd Surrounds Them
युवक-युवती से फिर बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में युवक-युवती के साथ सरेराह बदसलूकी का एक और वीडियो सामने आया है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबासेपुरा पंचायत से सामने आए वायरल वीडियो में स्कूटी सवार एक युवक और युवती को लोगों की भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर गाली-गलौज, बदसलूकी और मारपीट करते हुए देखा जा रहा है।

विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब बुधवार को कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध पर युवती के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। करीब 16 घंटे के भीतर जिले में युवक-युवती को भीड़ द्वारा घेरकर बदसलूकी किए जाने का यह दूसरा वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन




वायरल वीडियो में सड़क पर स्कूटी सवार युवक-युवती को कई लोग घेरे हुए नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच दोनों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की जा रही है। कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के समय और इसके पीछे की पूरी वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो में दिख रहे युवक-युवती कौन हैं और उनके साथ बदसलूकी करने वाले लोग कौन हैं।


पढे़ं:  शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए? 

बुधवार को कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध पर सामने आए वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने लोगों से युवती की पहचान उजागर करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की अपील की थी।

अब मुसरीघरारी क्षेत्र से सामने आए इस वीडियो ने पुलिस के सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी है। लगातार दो घटनाओं के वीडियो सामने आने से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। किसी विवाद या आरोप की स्थिति में पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद फैसला सुनाने और मारपीट करने की प्रवृत्ति को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed