डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी: प्रथम वर्ष में 95.40% और द्वितीय वर्ष में 95.53% अभ्यर्थी हुए सफल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रथम वर्ष में 95.40 फीसदी और द्वितीय वर्ष में 95.53 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड (फेस टू फेस) प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया। समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने परीक्षाफल जारी किया। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://deledresult.biharboardonline.org पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएलएड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-2027) की परीक्षा में कुल 32,167 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 30,689 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा का उत्तीर्णता प्रतिशत 95.40 रहा। वहीं, डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा में 30,939 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 29,559 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। द्वितीय वर्ष का उत्तीर्णता प्रतिशत 95.53 रहा।
ये भी पढ़ें- बिहार: चुनाव आयोग के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग
रोल कोड और रोल नंबर से डाउनलोड करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर परीक्षाफल देख सकते हैं। अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।