फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   congress-protest-demanding-removal-of-cec-gyanesh-kumar-in-sheikhpura

बिहार: चुनाव आयोग के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग

Mon, 28 Sep 2026 03:05 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश नेता जितेंद्र नाथ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
congress-protest-demanding-removal-of-cec-gyanesh-kumar-in-sheikhpura
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश नेता जितेंद्र नाथ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आजाद हिंद आश्रम से जुलूस की शक्ल में हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और नए नाम जोड़ने का काम किया गया। यह प्रक्रिया भाजपा के राजनीतिक हितों से प्रभावित थी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के साथ उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के तीनों पदों की संवैधानिक व्यवस्था समान है और आयोग के निर्णय बहुमत के आधार पर लिए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस व्यवस्था की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से निर्णय लिए और भाजपा के इशारे पर काम किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पार्टी लगातार सवाल उठाती रही है। देश के कई हिस्सों में कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर CEC के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- समस्तीपुर में दुकानदार की गला रेतकर हत्या: खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा युवक, वारदात के बाद फरार

सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंदी यादव, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, विपिन चौरसिया, मुन्ना सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सोमवार के प्रदर्शन में लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिली। कलेक्ट्रेट के समीप कांग्रेस के झंडे के नीचे जुटी भीड़ ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed