फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Operating on Full Self-Driving Mode Crashes into Police Vehicle in California; Driver Says Was Asleep

फुल सेल्फ-ड्राइविंग मोड पर चल रही टेस्ला कार पुलिस की गाड़ी से टकराई: देखें वीडियो, ऑटोनॉमस ड्राइविंग पर सवाल?

Sat, 17 Oct 2026 03:16 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 17 Oct 2026 03:16 PM IST
सार

ऑटोमोबाइल जगत से एक हैरान करने वाली और गंभीर घटना सामने आई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में टेस्ला की एक कार फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) मोड में चलते हुए हाईवे पर खड़ी पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इस घटना के बाद ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक पर एक बार फिर से सवाल खड़े हुए हैं?

विज्ञापन
Tesla Operating on Full Self-Driving Mode Crashes into Police Vehicle in California; Driver Says Was Asleep
Tesla crashing into Police Car - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कैलिफोर्निया में 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' (FSD) मोड पर चल रही एक Tesla (टेस्ला) कार ने हाईवे पर खड़ी कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (CHP) की आधिकारिक गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में अंदर बैठे दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
  • घटना का समय और स्थान: यह हादसा मंगलवार, 13 अक्तूबर की देर रात लगभग 12 बजे फेयरफील्ड, कैलिफोर्निया के पास इंटरस्टेट 80 पर हुआ।
  • विज्ञापन
  • बंद हाईवे पर घुसी कार: पुलिस अधिकारी उस जगह पर एक पहले हुए घातक हादसे की जांच कर रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे के कई लेन बंद किए गए थे और वहां वार्निंग फ्लेर्स, ट्रैफिक कॉन और ब्लिंकिंग इमरजेंसी लाइट्स लगाई गई थीं। इसके बावजूद टेस्ला कार प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गई और पुलिस की गाड़ी में जा घुसी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

ड्राइवर ने पुलिस को पूछताछ में क्या चौंकाने वाला खुलासा किया?

कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल द्वारा जारी किए गए डैशकैम फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टेस्ला कार बिना स्पीड कम किए सीधे पुलिस की गाड़ी से टकराती है।
  • ड्राइवर का बयान: इस हादसे में गाड़ी चला रहा साक्रामेंटो का 22 वर्षीय युवक बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि जब कार चल रही थी, तब वह सो गया था और गाड़ी अपने आप 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' मोड पर चल रही थी।
  • अधिकारियों की स्थिति: दुर्घटना के वक्त गाड़ी के अंदर मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

 

   

इस घटना के बाद ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक पर क्या सवाल खड़े हुए हैं?

इस दुर्घटना ने एक बार फिर एडवांस्ड ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की सुरक्षा और चालकों द्वारा इस पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने के जोखिमों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।
  • जिम्मेदारी किसकी? नाम भले ही 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' (FSD) हो, लेकिन टेस्ला की यह प्रणाली गाड़ियों को पूरी तरह से स्वायत्त नहीं बनाती है। यह केवल एक 'ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम' है, जिसके तहत चालकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे हमेशा सतर्क रहें, सड़क पर नजर रखें और किसी भी वक्त स्टीयरिंग अपने हाथ में लेने के लिए तैयार रहें।
  • पुलिस की चेतावनी: CHP ने जोर देकर कहा है कि एडवांस्ड फीचर्स का इस्तेमाल करते समय भी वाहन की सुरक्षित संचालन की पूरी जिम्मेदारी ड्राइवर की ही होती है। कोई भी ड्राइवर इन प्रणालियों पर निर्भर होकर सड़क पर ध्यान देना बंद नहीं कर सकता। इस मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed