{"_id":"6ad3565ad49099ae7b037603","slug":"vedanta-chairman-anil-agarwal-reacts-to-elon-musk-unveiling-flying-car-and-robotics-sci-fi-movies-are-real-now-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइंस फिक्शन फिल्मों की कार!: एलन मस्क के फ्लाइंग कार और रोबोटिक्स शोकेस पर वेदांता प्रमुख ने क्या कहा?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
साइंस फिक्शन फिल्मों की कार!: एलन मस्क के फ्लाइंग कार और रोबोटिक्स शोकेस पर वेदांता प्रमुख ने क्या कहा?
Sat, 17 Oct 2026 04:35 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:35 PM IST
सार
वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने तकनीक की तेजी से बदलती दुनिया पर हैरानी जताई है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ओर से एडवांस्ड रोबोटिक्स और उड़ने वाली कार जैसी भविष्य की तकनीक का प्रदर्शन किए जाने के बाद अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है।
विज्ञापन
Anil Agarwal on Tesla Roadster
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वेदांता रिसोर्सेस के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने एलन मस्क द्वारा पेश किए गए एडवांस्ड रोबोटिक्स और फ्लाइंग व्हीकल्स के प्रदर्शन पर अपनी गहरी हैरानी और उत्साह जाहिर किया है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने स्पेसएक्स (SpaceX) के सहयोग से विकसित की गई नई डिजाइन वाली Tesla Roadster (टेस्ला रोडस्टर) का प्रदर्शन किया था। जिसमें इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को रॉकेट-स्टाइल थ्रस्टर्स की मदद से हवा में कलाबाजी खाते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर रिएक्शन: इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर लिखा, "फ्लाइंग कारें और दौड़ते हुए रोबोट! ज्यादा समय नहीं हुआ जब हमने इन्हें सिर्फ साइंस फिक्शन फिल्मों और किताबों में देखा था। आज ये हकीकत बन चुके हैं।"
- व्यवसाय और विज्ञान का मेल: माइनिंग और मेटल्स जैसे पारंपरिक और कैपिटल-इंटेंसिव सेक्टर से ताल्लुक रखने वाले अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे जोखिम लेने वाली उद्यमिता और अत्याधुनिक विज्ञान मिलकर दुनिया को बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flying cars and running robots! Not long ago, we saw these in science fiction movies and books. Today, they are real. What an amazing time we live in. When risk-taking entrepreneurship and cutting-edge science combine, they change the world. https://t.co/BILQzHL6gb
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) October 16, 2026
Tesla Roadster की नई तकनीक और डिजाइन में क्या खास है?
गुरुवार को पेश की गई इस नई डिजाइन वाली सफेद टू-सीटर कार ने अपने ड्रामेटिक कारनामों से सभी का ध्यान खींचा है:- स्पेसएक्स तकनीक: स्पेसएक्स के साथ मिलकर तैयार की गई इस कार में रॉकेट-स्टाइल थ्रस्टर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यह हवा में मुड़ने और अन्य वाहनों के ऊपर से छलांग लगाने जैसे करतब दिखाने में सक्षम है।
- भविष्य की मोबिलिटी: एलन मस्क के इस शोकेस ने यह साबित कर दिया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मोबिलिटी के क्षेत्र में तकनीक कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है।
Trending Videos
टेस्ला रोडस्टर
- फोटो : tesla.com
इस नई Tesla Roadster का प्रोडक्शन, स्पीड और रेंज कितनी होगी?
टेस्ला ने इसके प्रोडक्शन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं:- प्रोडक्शन और कीमत: कंपनी के मुताबिक, इस नई रोडस्टर का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा। लगभग एक दशक पहले इसके प्रोटोटाइप से पर्दा उठाया गया था। हालांकि, लेटेस्ट इवेंट में टेस्ला ने इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन लगभग 10 साल पहले इसका बेस प्राइस 200,000 डॉलर (लगभग 1.68 करोड़ रुपये) तय किया गया था।
- रफ्तार और एक्सीलरेशन: टेस्ला के व्हीकल इंजीनियरिंग चीफ लार्स मोरावी ने बताया कि यह कार 0 से 60 mph (97 kph) की रफ्तार महज 1 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है। और इसकी टॉप स्पीड 230 mph (370 kph) से ज्यादा होगी। मस्क ने यह भी कहा कि यह ध्वनि की गति के आधे स्तर तक पहुंचने में सक्षम होगी।
- बैटरी रेंज: एक बार फुल चार्ज होने पर यह गाड़ी 300 मील (480 किमी) से अधिक की रेंज देगी। हालांकि, यह रेंज 2017 में मस्क द्वारा किए गए वादों से आधी है।