{"_id":"6adae35eb470109565055c1b","slug":"mahindra-scorpio-beats-hyundai-creta-claim-top-spot-mid-size-suv-segment-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4.2 से 4.5 मीटर SUV सेगमेंट में बड़ा बदलाव: ह्यूंदै क्रेटा का घटा दबदबा, कौन बनी नंबर-1? देखें कार सेल्स लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
4.2 से 4.5 मीटर SUV सेगमेंट में बड़ा बदलाव: ह्यूंदै क्रेटा का घटा दबदबा, कौन बनी नंबर-1? देखें कार सेल्स लिस्ट
Fri, 23 Oct 2026 10:02 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:02 AM IST
सार
- FY27 की पहली छमाही में महिंद्रा स्कॉर्पियो का पहला स्थान रहा।
- महिंद्रा की 93,488 और ह्यूंदै की 89,727 यूनिट की बिक्री हुई।
- क्रेटा की बिक्री घटी, जबकि स्कॉर्पियो का इजाफा हुआ।
- मारुति विक्टोरिस और किआ सेल्टोस की बिक्री में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
भारतीय बाजार के एसयूवी सेगमेंट में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से अपना दबदबा कायम रखने वाली ह्यूंदै क्रेटा इस बार पहला स्थान हासिल नहीं हर पाई। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बिक्री के मामले में उसे पीछे छोड़ दिया। इस दौरान स्कॉर्पियो की 93,488 यूनिट बिकीं, जबकि क्रेटा 89,727 यूनिट पर ही रह गई। दूसरी ओर, मारुति विक्टोरिस और किआ सेल्टोस की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आइए, जानते हैं इस दौरान किस एसयूवी की कितनी यूनिट बिकीं और किन मॉडल्स की बिक्री में कमी आई।
किन एसयूवी का रहा नंबर-1 पर दबदबा?
विज्ञापन
किन एसयूवी का रहा नंबर-1 पर दबदबा?
- भारत में एसयूवी के कई सेगमेंट हैं, जिनमें मिनी एसयूवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी, सब-4 मीटर एसयूवीऔर 4.2 मीटर से 4.5 मीटर लंबाई वाली एसयूवी शामिल हैं। इन सेगमेंट में अलग-अलग मॉडल बिक्री के मामले में आगे रहते है।
- इसमें अगर 4.2 मीटर से 4.5 मीटर वाले एसयूवी की बात करें तो वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच इसकी 93,488 यूनिट बिकीं।
- पिछले वित्त वर्ष में इसकी बिक्री की बात करें तो 2025 में यह केवल 84,634 यूनिट बिकी थीं। इस तरह स्कॉर्पियो की बिक्री में 8,854 यूनिट का इजाफा हुआ और साल-दर-साल आधार पर इसकी ग्रोथ 10.47 प्रतिशत रही।
- वहीं, ह्यूंदै क्रेटा इस बार दूसरे स्थान पर रही। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान इसकी 89,727 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 99,345 यूनिट था। यानी क्रेटा की बिक्री 9,618 यूनिट कम हुई। सालाना आधार पर इसमें 9.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
- इस सेगमेंट में मारुति विक्टोरिस तीसरे स्थान पर रही। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच इसकी 72,012 यूनिट बिकीं। पिछले साल के बिक्री आंकड़ों की बात करें तो यह 4,282 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह बिक्री में 67,730 यूनिट की बढ़ोतरी हुई।
- किआ सेल्टोस चौथे स्थान पर रही। इसकी अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 67,667 यूनिट बिकीं। पिछले साल की इसी अवधि में 33,955 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी सेल्टोस की बिक्री 33,712 यूनिट बढ़ी। साल-दर-साल आधार पर इसकी ग्रोथ 99.29% रही।
Trending Videos
एक नजर में देखें बिक्री के आंकड़ें
- फोटो : एआई जनरेटेड
महिंद्रा एक्सयूवी 7XO और टोयोटा हाइराइडर का प्रदर्शन
ग्रैंड विटारा की बिक्री भी बढ़ी
इसके अलावा मारुति ग्रैंड विटारा की अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 45,176 यूनिट बिकीं। पिछले साल की इसकी 36,993 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह ग्रैंड विटारा की बिक्री में 8,183 यूनिट की बढ़ोतरी हुई। साल-दर-साल आधार पर इसकी ग्रोथ 22.13% रही।
टाटा सिएरा की 39,468 यूनिट बिकीं
टाटा सिएरा की अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 39,468 यूनिट बिकीं। आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष इसकी बिक्री शून्य दर्ज है। इसलिए इस तुलना में बिक्री का अंतर 39,468 यूनिट है, जबकि सालाना ग्रोथ प्रतिशत नहीं है।
थार रॉक्स और टोयोटा हाइक्रॉस की बिक्री घटी
- महिंद्रा एक्सयूवी 7XO की अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 53,081 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसकी 41,218 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी बिक्री में 11,863 यूनिट का इजाफा हुआ। यानी की आंकड़ों के अनुसार इसकी सालाना ग्रोथ करीब 28.78 प्रतिशत है।
- टोयोटा हाइराइडर की बात करें तो अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच इसकी 49,419 यूनिट बिकीं। पिछले साल यह आंकड़ा 45,199 यूनिट था। यानी इसकी बिक्री 4,220 यूनिट बढ़ी और साल-दर-साल ग्रोथ 9.34 प्रतशित रही।
ग्रैंड विटारा की बिक्री भी बढ़ी
इसके अलावा मारुति ग्रैंड विटारा की अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 45,176 यूनिट बिकीं। पिछले साल की इसकी 36,993 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह ग्रैंड विटारा की बिक्री में 8,183 यूनिट की बढ़ोतरी हुई। साल-दर-साल आधार पर इसकी ग्रोथ 22.13% रही।
टाटा सिएरा की 39,468 यूनिट बिकीं
टाटा सिएरा की अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 39,468 यूनिट बिकीं। आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष इसकी बिक्री शून्य दर्ज है। इसलिए इस तुलना में बिक्री का अंतर 39,468 यूनिट है, जबकि सालाना ग्रोथ प्रतिशत नहीं है।
थार रॉक्स और टोयोटा हाइक्रॉस की बिक्री घटी
- वहीं, महिंद्रा थार रॉक्स की अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 36,521 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसकी 40,368 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी बिक्री 3,847 यूनिट कम हुई। साल-दर-साल आधार पर इसमें 9.53 प्रतशित की गिरावट दर्ज की गई।
- टोयोटा हाइक्रॉस की बिक्री में भी कमी आई। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान इसकी 32,604 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल 33,553 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह इसकी बिक्री 949 यूनिट घट गई और सालाना आधार पर इसमें 2.83% की गिरावट दर्ज की गई।