फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani margi 2026 on 11 december do these remedies to get benefits for career

न्याय और कर्मफल दाता शनि देव 138 दिन बाद होंगे मार्गी, करियर और उन्नति के लिए करें ये 5 उपाय

Fri, 25 Sep 2026 02:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 25 Sep 2026 02:56 PM IST
सार

11 दिसंबर को शनि वक्री से मार्गी होने वाले हैं जिसका प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। 

विज्ञापन
shani margi 2026 on 11 december do these remedies to get benefits for career
शनि मार्गी 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय, कर्म, अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी का कारक ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं, जिसके कारण इनकी चाल में बदलाव का असर काफी महत्व पूर्ण  होता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से किसी राशि में दोबारा आने में शनि को 30 वर्षों का समय लगता है। शनि की चाल में समय-समय बदलाव होता है यानी शनि मार्गी और वक्री होते रहते हैं। शनि की चाल में बदलाव का असर करियर, धन और आर्थिक मामलों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं, जो 27 जुलाई 2026 से इस राशि में वक्री अवस्था में हैं। अब शनि करीब 138 दिनों के बाद यानी 11 दिसंबर को फिर से मार्गी होंगे। 

विज्ञापन


शनि के 11 दिसंबर को मार्गी होने का प्रभाव 
ज्योतिष में शनि की चाल का विशेष प्रभाव रहता है। शनि के मीन राशि में रहते हुए आने वाले 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने पर धैर्य, अनुशासन, स्थिरता और शांति आती है। शनि के मार्गी होने पर जिन जातकों के जीवन में पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव और कार्यो में देरी हो रही थी उनके लिए आने वाले समय में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आने के संकेत हैं। शनि के मार्गी होने पर खास तौर पर नौकरी, व्यापार, जिम्मेदारियां और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना बढ़ने लगती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार शनि के मार्गी होने पर अगर शनि से संबंधित कुछ उपाय किया जाय तो ये बहुत ही शुभ होता है। आइए जानते हैं शनि के शुभ प्रभावों में वृद्धि के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय।
विज्ञापन


1. शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं
शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति के लिए और सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दिया जलाएं। इससे मानसिक तनाव में कमी और बाधाएं दूरी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. काले तिल और उड़द दान करें
शनिदेव को प्रसन्न करने और शुभता में वृद्धि के लिए दान का विशेष महत्व होता है। काला तिल, कंबल और लोहा का दान करना शनि के शुभ प्रभावों में वृद्धि दिलाता है। इससे करियर में उन्नति और लाभ की प्राप्ति होती है। 

3. पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने और दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस उपाय से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। 

4. हनुमानजी की उपासना करें
शनिदेव को प्रसन्न करने और जीवन से कष्टों का निवारण करने के लिए हनुमानजी की पूजा बहुत ही प्रभावी मानी जाती है। इससे व्यक्ति के अंदर साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। 

5. जरूरतमंदों की सेवा करें
शनि का संबंध कर्म और सेवा भाव से होता है। शनि मेहनत, अनुशासन के कारक होते हैं। इसके अलावा जो लोग मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करते हैं उनके ऊपर शनि की विशेष कृपा रहती है। 

लक्ष्मी नारायण योग: 26 सितंबर से 2 दिसंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, घर-परिवार में बनी रहेगी खुशियां

बुध गोचर 2026: 26 सितंबर से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें बचाव के उपाय
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed