Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि के राशि परिवर्तन से लेकर नक्षत्र गोचर तक को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव 12 राशियों पर व्यापाक रूप से देखने को मिलता है। शनि इस समय मीन में विराजमान हैं और यहां रहते हुए जल्द ही एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, 9 अक्तूबर 2026 को शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। वह 8 फरवरी 2027 तक भी इसी नक्षत्र में रहेंगे। संयोग से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं और अपने ही नक्षत्र में उनका प्रवेश विशेष माना जा रहा है। ऐसे में इस गोचर का शुभ-अशुभ 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। लेकिन इन 3 राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्योदय और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
अपने ही नक्षत्र में शनि का गोचर: इन 3 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, फरवरी 2027 तक बिजनेस में होगा बंपर लाभ
Shani Gochar 2026: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशि वालों को मनचाहा लाभ हो सकता है। इस दौरान जातकों को करियर और कारोबार में अच्छी सफलता के साथ-साथ मेहनत का भी परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक सुख आपका बढ़ सकता है। खास बात यह रहेगी कि, मेहनत का फल मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक मजबूती आएगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए कारोबारी अवसर से फायदा मिलने के संकेत माने जा रहे हैं। आय के नए-नए सोर्स प्राप्त होंगे।
अक्तूबर तक कन्या में रहेंगे सूर्य, इन 3 राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में मिलेंगे अच्छे परिणाम
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत दे रहा है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से आप अपने महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार वालों का मनचाहा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातों को अधिक महत्व देंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम विवाह की कामना पूरी होगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अच्छा अवसर मिलेगा। शनि की कृपा से कारोबार से जुड़े जातकों को भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। पुराने संपर्कों से लाभ मिलने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।
लक्ष्मी नारायण योग: 26 सितंबर से 2 दिसंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, घर-परिवार में बनी रहेगी खुशियां
बुध गोचर 2026: 26 सितंबर से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें बचाव के उपाय