फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी: शाहजहांपुर में झूले-बांसुरी और कान्हा की पोशाकों से सजा बाजार, छाता बना आकर्षण का केंद्र

Mukesh Kumar Updated Wed, 02 Sep 2026 05:51 PM IST

शाहजहांपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। चार सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर मंदिरों में सजावट और अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, बाजारों में कान्हा के श्रृंगार से लेकर झूले, बांसुरी और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। इस बार बरसात को देखते हुए कान्हा के लिए आकर्षक छाते भी बाजार में पहुंचे हैं, जो लोगों के बीच खास आकर्षण बने हुए हैं। सदर बाजार, गोविंदगंज, मंडी, चौक और जलालनगर में जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए दुकानें सजाई गई हैं। दुकानों पर लकड़ी और तार वाले विभिन्न आकार के झूले उपलब्ध हैं। छोटे झूले 110 रुपये से लेकर बड़े झूले 450 रुपये तक में बिक रहे हैं। कान्हा के लिए रंग-बिरंगे वस्त्र, पगड़ी और अन्य श्रृंगार सामग्री भी लोगों को आकर्षित कर रही है। सदर बाजार के व्यापारी यश भारद्वाज ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है। ऑनलाइन की वजह से बाजार थोड़ा फीका है, लेकिन अंतिम दिनों तक ग्राहकों के बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारी वीर कुमार ने बताया कि त्योहार

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें