{"_id":"6a97adafb5c2f2d56e0ef795","slug":"video-crocodile-travels-from-chambal-to-reach-ration-shop-dealers-shop-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंबल से निकल कर रात में कोटेदार की दुकान तक पहुंचा मगरमच्छ, पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंबल से निकल कर रात में कोटेदार की दुकान तक पहुंचा मगरमच्छ, पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
चंबल नदी से निकला मगरमच्छ सोमवार रात 10.30 बजे बिट्ठौना गांव के कोटेदार रामसरन पुजारी की दुकानों तक पहुंच गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। बाह से पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर चंबल नदी के नंदगवा घाट पर छोड़ दिया। सोमवार रात 10.30 बजे बिट्ठौना के कोटेदार रामसरन पुजारी की दुकानों के पास मगरमच्छ पहुंच गया। दुकानों की शटर के पास विचरण कर रहे मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज के निर्देशन में वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और सुरक्षित ले जाकर चंबल नदी के नंदगवा घाट पर छोड़ दिया। वन विभाग की टीम की निगरानी में मगरमच्छ नदी में चला गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।