फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री बोले- आउटसोर्स कर्मियों को अब हर माह पांच तारीख तक मिलेगा वेतन

आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा और उन्हें समय से वेतन व सामाजिक सुरक्षा संबंधी लाभ उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम, पोर्टल और वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। वित्त मंत्री ने कहा कि निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों के शोषण पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अधिकृत आउटसोर्सिंग एजेंसियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीन वर्ष के लिए इम्पैनल किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई के साथ उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें