फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पुतला फूंकने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, लेखपाल पर परेशान करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Sat, 05 Sep 2026 02:39 PM IST

शाहजहांपुर के पुवायां में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चार दिन से मंडी स्थित किसान भवन में धरना दे रहे भाकियू अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लेखपाल पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन करने का प्रयास किया। मंडी गेट पर मौजूद थाना प्रभारी आरके रावत ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके बाद एसडीएम सदानंद सरोज ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर 15 सितंबर तक समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर धरना स्थल पर लौट गए।

किसानों का कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने लेखपाल के खिलाफ पुतला दहन करने का निर्णय लिया था। एसडीएम के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता मान गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 सितंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे पैदल शाहजहांपुर कूच करेंगे। इस दौरान ब्रजेश पांडेय, सुखविंदर सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें