लखीमपुर खीरी जिले में मोहाना नदी के तेज बहाव से कश्यपनगर के पास एक पुलिया का आधा हिस्सा कट गया है। इससे नयापिंड गांव, तटबंध, सड़क और रेलवे लाइन पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने कटान रोकने के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। सिंचाई विभाग ने कटान रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू किए हैं। अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह गंगवार ने बताया कि ठोकर बनाकर तटबंध सुरक्षित किए जा रहे हैं। एसडीएम यदुवीर सिंह ने संबंधित विभागों को निगरानी के निर्देश दिए हैं।