फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शारीरिक शोषण और जेवर हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता में एक महिला ने आभूषण गिरवी रखकर लिए गए उधार को चुकाने के बावजूद जेवर वापस न मिलने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने सूरजभान नामक व्यक्ति से आभूषण गिरवी रखकर पैसे उधार लिए थे। सूरजभान का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान सूरजभान ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आभूषण वापस नहीं मिले, तो महिला ने सिकंदरा थाने में सूरजभान के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि, कार्रवाई न होने पर महिला ने एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्महत्या करने की बात की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें