फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला

आगरा। सिकंदरा मंडी स्थित फल की दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के फल जल गए। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा अन्य सामान भी जल हो गया। दुकान स्वामी रैपुरा जाट निवासी प्रेमवीर सिंह ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए टीम जांच में जुटी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें