फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य बनने पर अरुण पटियाल का बंगाणा चौक पर भव्य स्वागत

राज्य गो सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर अरुण पटियाल का सोमवार को बंगाणा चौक तथा पशु अस्पताल बंगाणा में समर्थकों पशुपालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। बंगाणा पशु अस्पताल में वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में अरुण पटियाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में अरुण पटियाल ने राज्य गो सेवा आयोग का सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को सरकार और संगठन की ओर से जो मान-सम्मान दिया गया है, उसके लिए वह मुख्यमंत्री और विधायक के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे तथा गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए लगातार कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें