फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   A tragic incident occurred during the rain. Three members of the same family suffered an electric

सीजी: बारिश के बीच घर के आंगन में हादसा, करंट लगने से बेटे की मौत, माता-पिता भी झुलसे

Mon, 21 Sep 2026 09:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 09:36 AM IST
A tragic incident occurred during the rain. Three members of the same family suffered an electric

पेंड्रा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम खरड़ी में रविवार शाम बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में गीले कपड़े सुखाने के दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। हादसे में 16 वर्षीय किशोर किशन की मौत हो गई, जबकि उसके पिता विकेश सिंह बेहोश हो गए। मां रहमत बाई भी करंट के झटके से दूर जा गिरीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम पेंड्रा क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। ग्राम खरड़ी निवासी विकेश सिंह पडरिया स्थित खेत से काम कर घर लौटे थे। बारिश के कारण उनके कपड़े भीग गए थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने आंगन में कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार पर गीला कपड़ा डालने का प्रयास किया। इसी दौरान तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से विकेश को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

पति को आंगन में गिरा देखकर रहमत बाई उन्हें बचाने पहुंचीं। उन्होंने जैसे ही विकेश को पकड़ने का प्रयास किया, वह भी करंट की चपेट में आ गईं और बिजली के तेज झटके से दूर जा गिरीं। इसी दौरान उनका 16 वर्षीय बेटा किशन माता-पिता को अचेत अवस्था में देखकर मदद के लिए पहुंचा। वह भी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से किशन की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें: आलमारी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, छापे में 70.460 ग्राम ड्रग्स और 8 मोबाइल समेत लाखों का सामान बरामद 

बाद में रहमत बाई को होश आया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से लकड़ी के सहारे करंट प्रवाहित तार को हटाया गया। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद किशन को मृत घोषित कर दिया। उपचार के बाद विकेश को होश आ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने किशन के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद खरड़ी गांव में 16 वर्षीय किशन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बहराणा साहिब की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु

20 Sep 2026

कानपुर: भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़-पथराव, एक घायल

20 Sep 2026

कानपुर: नुक्कड़ नाटकों में दिखेगा प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल का सफर

20 Sep 2026

Meerut: आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे श्रद्धालु

20 Sep 2026

दमोह क्राइम: पटेरा में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, तिजोरी बाहर खींच ले गए चोर; नहीं तोड़ पाए तो छोड़कर भागे

20 Sep 2026
विज्ञापन

हरिद्वार: तीन साल बाद खुला श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को मिली राहत

20 Sep 2026

मंडला: विवाद के बाद रची हत्या की साजिश, नाविक संघ अध्यक्ष रज्जू नंदा हत्याकांड में दो गिरफ्तार

20 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: पानी की पाइपलाइन फटी, बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी

20 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

20 Sep 2026

हरिद्वार: आम के बाग में रात के अंधेरे में बिना अनुमति चार हरे आम के पेड़ काटे

20 Sep 2026

देहरादून: कॉकरोच जनता पार्टी के श्रेष्ठ सिंह खेड़ा ने की प्रेसवार्ता

20 Sep 2026

कैंट विधानसभा में परिवर्तन महासम्मेलन का आयोजन, गणेश गोदियाल भी पहुंचे

20 Sep 2026

मोहब्बेवाला में हादसों पर दून पुलिस ने एनएचएआई को भेजा नोटिस

20 Sep 2026

देहरादून: कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

20 Sep 2026

जबलपुर में हत्या: शराब के नशे में भिड़े दो दोस्त, एक ने धारदार हथियार से वार कर दूसरे के ले लिए प्राण

20 Sep 2026

किरनापुर थाना पथराव मामला: 60 से अधिक पर FIR, साजिश रचने वालों की पहचान बताने पर दस हजार का इनाम घोषित

20 Sep 2026

दिल्ली से देहरादून पहुंचे हरीश रावत, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

20 Sep 2026

अमेरिकी टैरिफ की मार से जिले के 1500 कपड़ा उद्योगों पर संकट के बादल

20 Sep 2026

मेवला महाराजपुर में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल

20 Sep 2026

ग्रेटर फरीदाबाद में घर के लिए खरीदारों का प्रदर्शन, 15 साल से इंतजार

20 Sep 2026

हरियाणा स्टेट जू-जित्सु चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

20 Sep 2026

स्पा सेंटर व क्लब के अंदर चल रही अनैतिक गतिविधियों पर महिला आयोग करेगी कार्रवाई

20 Sep 2026

दिल्ली से लौटकर देहरादून में शहीद स्मारक पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

20 Sep 2026

अवैध रेत कारोबारियों की दबंगई: वन टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए

20 Sep 2026

कमान सराय में 40 लाख रुपये से बनी अस्थायी पार्किंग, 200 से अधिक वाहन होंगे पार्क

20 Sep 2026

ढोल दमाऊ और पारंपरिक वाद्य यंत्रोें की धुन पर नाचते गाते निकाली मां नंदा की पालकी

20 Sep 2026

मेंटेनेंस शुल्क घटा, फिर भी नहीं माने निवासी, ईको विलेज-1 में प्रदर्शन

20 Sep 2026

ग्रेनो वेस्ट में नंदा देवी डोली यात्रा में चोंफला नृत्य

20 Sep 2026

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में मरीज व तीमारदारों को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाया जा रहा टीन शेड

20 Sep 2026

कानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेवा मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

20 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed