एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नारनौल: इंटर नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 में कारोली, अंडर-19 में धानौता बना चैंपियन

मयूर शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 06:08 PM IST

नारनौल। जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से गांव मौखुता स्थित खेल नर्सरी में अंतर खेल नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग का खिताब कारोली और अंडर-19 वर्ग का खिताब धानौता खेल नर्सरी की टीम ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खेल विभाग के उपनिदेशक सतवीर सिंह रहे। नॉकआउट चरण में अंडर-14 वर्ग में कारोली, धानौता और डेरोली जाट की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला कारोली और मौखुता के बीच खेला गया, जिसमें कारोली ने 2-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में कारोली, धानौता, घाटाशेर, धौलेड़ा और मौखुता की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में धानौता और कारोली आमने-सामने रहे। धानौता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें