एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नारनौल: अखिल भारतीय परशुराम वाहिनी ने राव बिरेंद्र सिंह को भारत रत्न देने की मांग की, हस्ताक्षर अभियान चलाने का किया एलान

मयूर शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 05:46 PM IST

अखिल भारतीय परशुराम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राव बिरेंद्र सिंह का हरियाणा और देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है, इसलिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए। वैद्य किशन वशिष्ठ ने बताया कि राव बिरेंद्र सिंह का जन्म 20 फरवरी 1921 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक शिक्षा प्राप्त की और भारतीय सेना में कप्तान के रूप में सेवाएं दीं। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1967 में वे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष बने और बाद में राज्य के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार में भी मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि राव बिरेंद्र सिंह किसानों के हितों के प्रबल समर्थक थे और उनके कार्यकाल में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के प्रयास किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें