फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग, मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे 25 बच्चे

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Updated Tue, 01 Sep 2026 07:51 PM IST

धमतरी जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्कूली बस बच्चों को लेकर जा रही थी,तभी अचानक आग लग गई। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के सेहराडबरी गांव के पास की बताई जा रही है। बस में उस वक्त करीब 25 स्कूली बच्चे सवार थे।बच्चों के साथ एक शिक्षक, ड्राइवर और हेल्पर भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि बस से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ।सड़क से गुजर रहे एक राहगीर की नजर बस से निकल रहे धुएं पर पड़ी।उसने तत्काल ड्राइवर को इसकी जानकारी दी।खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोक दिया।बस रुकते ही बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।इस दौरान बच्चों और स्कूल स्टाफ में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही।हालांकि ड्राइवर और स्कूल स्टाफ की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई।सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया।गनीमत रही कि आग ज्यादा फैलने से पहले ही उस पर नियंत्रण पा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह बस विद्या कुंज स्कूल की बताई जा रही है।घटना के समय बस में करीब 25 बच्चे मौजूद थे।इनके अलावा एक शिक्षक, ड्राइवर और हेल्पर भी बस में सवार थे।इस तरह बस में कुल 28 लोगों के होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के बाद बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई और सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया।हादसे में किसी बच्चे, शिक्षक, ड्राइवर या हेल्पर के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। सभी के सुरक्षित होने की बात कही जा रही है।

फिलहाल बस में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य संबंधित टीमों ने मौके की जानकारी ली। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ-साथ बस की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि बस से धुआं निकलते ही इसकी जानकारी ड्राइवर को मिल गई और उसने तत्काल बस रोककर बच्चों को बाहर निकाल लिया।यदि आग कुछ देर और फैलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। समय पर दिखाई गई सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें