फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा जंक्शन पर भटकता मिला किशोर, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। रेलवे जंक्शन पर शनिवार की शाम भटकते मिला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का किशोर इमरान स्टेशन मास्टर अंकित शुक्ला की तत्परता से रविवार को अपने परिवार वालों से मिल गया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने उसे प्लेटफाॅर्म पर अकेले और असहज स्थिति में देखकर उससे पूछताछ की। बाद में जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह पश्चिमी चंपारण जिले के लोरिया क्षेत्र के गांव डुमरा के रहने वाले सलाउद्दीन का बेटा है और मानसिक रूप से कमजोर है।
बाद में जीआरपी ने किशोर से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों का मोबाइल नंबर खोज कर सूचना दी। रविवार को यहां पहुंचे इमरान के पिता समेत मां नसीमा बेगम और चाचा रजाउद्दीन ने जीआरपी को बताया कि इमरान गत तीन सितंबर को अचानक घर से निकल गया और मंदबुद्धि होने के कारण अनजाने में किसी ट्रेन में बैठ कर यहां आ गया। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें