फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रमजीवी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में की गई चेकिंग, खाद्य सामग्री के दो नमूने सील

विज्ञापन
श्रमजीवी एक्सप्रेस की पैंटीकार की जांच करते अ​धिकारी। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाउन लाइन की 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के साथ ही दो खाद्य पदार्थों के नमूने सील किए गए। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एडीएमई विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने डाउन लाइन पर ट्रेन की पैंट्रीकार की जांच की। सीएमआई एसके ठाकुर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र और स्वास्थ्य निरीक्षक शशांक पांडेय ने पैंट्रीकार में रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकिंग और अन्य मानकों को परखा। यात्रियों से भी भोजन और पानी की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया गया।
अभियान के दौरान यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे पानी के ब्रांड की भी जांच की गई। अधिकारियों ने पैंट्रीकार में खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि चेकिंग अभियान की पूरी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रयोगशाला से नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें