फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चुनावी बैनर-पोस्टर लगाने के लिए सपा के दो पदाधिकारी भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। चुनावी बैनर-पोस्टर लगाने के लिए समाजवादी पार्टी के दो पदाधिकारियों के बीच विवाद गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे को सार्वजनिक रूप से गद्दार कहकर अपमानित किया और धारदार हथियार लेकर दौड़ा लिया।
इसके बाद सोशल मीडिया पर भी अभद्र टिप्पणियां की गईं। मामले में सपा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान विवेक यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बनकट गांव निवासी विवेक यादव के अनुसार बीते 23 अक्तूबर को वह बरसठी ब्लॉक में एमएलसी चुनाव स्थल के सामने खड़े थे। इसी दौरान गोंठांव गांव निवासी आशीष यादव वहां पहुंचा और उन्हें गद्दार कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि सपा के टेंट में प्रचार कराने और दूसरे नेता के बैनर-पोस्टर लगाने को लेकर उसने विवाद किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कीं। पीड़ित ने पोस्ट और तस्वीरें पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपी हैं। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें