फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth should realize the vision of 'Ek Bharat, Shreshtha Bharat' (One India, Great India): Jitendra Bahadur Singh

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करें युवा : जितेंद्र बहादुर सिंह

Sun, 01 Nov 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Youth should realize the vision of 'Ek Bharat, Shreshtha Bharat' (One India, Great India): Jitendra Bahadur Singh
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्य अति - फोटो : chineni news
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लखनऊ के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में, जब देश को वैचारिक और सामाजिक एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है, सरदार पटेल के विचार और आदर्श हमारे लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश पुंज की तरह हैं।
विज्ञापन

युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने भीतर के सामर्थ्य को पहचानना चाहिए। अनुशासन के साथ राष्ट्र-प्रथम की भावना को अपने आचरण में उतारना चाहिए। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में तमाम कठिनाइयां सहते हुए भी देशहित के प्रति अपना समर्पण हमेशा बनाए रखा। उनका त्याग आज की युवा पीढ़ी को यह सिखाता है कि बड़े उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए धैर्य, अनुशासन और व्यक्तिगत सुविधाओं से ऊपर उठकर कार्य करना आवश्यक है।
विज्ञापन

टीडी कॉलेज के शिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र विश्नोई ने कहा कि देश के हर व्यक्ति में स्वाभिमान होना चाहिए, नित्य वंदेमातरम का गान होना चाहिए। डॉ. नरेन्द्र देव पाठक ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने एकल और समूह गान और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से रंगोली बनाकर देश की एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के पूर्व महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, वीर बहादुर सिंह एवं महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। संयोजक प्रो. मनोज मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रसिकेश और एनएसएस समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने किया। संचालन अभिनव कीर्ति एवं अवंतिका यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed