{"_id":"6ae656af12a3e81b76074017","slug":"the-iron-man-sardar-vallabhbhai-patel-was-the-architect-of-an-undivided-india-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-166090-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अखंड भारत के प्रणेता थे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अखंड भारत के प्रणेता थे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन
जन एकता यात्रा को संबोधित करते पूर्व सांसद धनंजय सिंह। स्वयं
- फोटो : doda news
जौनपुर। स्वतंत्र भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को जगह-जगह मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि वह अखंड भारत के प्रणेता थे। अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति से सैकड़ों रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। युवाओं ने रैली निकाली।
राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्या राखी साहू, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम को छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को लाइव स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। प्रधानाचार्या राखी साहू ने उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण योगदान देने का आह्वान किया।
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में समाजवाद के महानायक आचार्य नरेंद्र देव तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी, लोकतांत्रिक एवं वैज्ञानिक विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय, समानता और शोषणमुक्त समाज की स्थापना के लिए निरंतर संघर्षरत है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। दीपचंद राम, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा उपस्थित रहे। संचालन आरिफ हबीब ने किया।
विज्ञापन
डीआईजी ने दिलाई एकता की शपथ
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन में डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने पटेल की जयंती पर जन एकता यात्रा निकाला। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नेतृत्व में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई यात्रा चहारसू चौराहा, ओलंदगंज चौराहा, जेसीज चौराहा एवं टीडी कॉलेज से महाराणा प्रताप व्यायामशाला पहुंची। रैली में बृजेश सिंह प्रिंसु ने सहभागिता की। बृजेश सिंह प्रिंसु ने युवा शक्ति को एकजुट रहने का आह्वान किया।
मड़ियाहूं: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को नमन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। सिंगरामऊ:
थाना परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी तारकेश्वर दुबे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लच्छीराम राजभर, उपनिरीक्षक मायाराम एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।