क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 15 15 अक्तूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी तराई के जिलों में फिर हल्की बारिश हो सकती है।
रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, हरदोई और बस्ती में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों में प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही।
राजधानी में इस पूरे हफ्ते मौसम में कुछ खास बदलाव के आसार नहीं हैं। माैसम विभाग का कहना है फिलहाल प्रदेश में कोई माैसम तंत्र सक्रिय नहीं होने की वजह से इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ में अगले एक हफ्ते मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही दिन में धूप खिलने से अगले तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आने की संभावना है।
रविवार को लखनऊ में धूप खिली रही। इसके असर से अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़त आई। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट और यह 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।