UP: अजय राय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, पार्षद ने कहा- ये कौन से अध्यक्ष; दोनों पक्षों में गाली-गलौच; जूते लहराए
Congress president: कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस कार्यालय में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान गाली-गलौच की नौबत आ गई।
विस्तार
कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के बाद प्रदेश मुख्यालय में जमकर हंगामा हुआ। धक्का मुक्की हुई। एक- दूसरे पर जूते तान लिए गए। दरअसल हुआ यह कि निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण कराने जा रहे थे।
इसी बीच एक कार्यकर्ता ने भीड़ को हटाते हुए कहा कि हटिए अध्यक्षजी आ रहे हैं। तभी वहां खड़े कुछ अन्य लोगों ने टिप्पणी कर दी। आरोप है कि पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि कौन से अध्यक्ष। यह भी आरोप है कि उन्होंने कुछ अपशब्द भी बोले। इस पर अजय राय नाराजगी जताते हुए दूसरी तरफ जाने लगे। यह देख नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सांसद इमरान मसूद और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी उन्हें मनाकर अंदर ले आए।
ममता चौधरी ने फिर किया हंगामा
अध्यक्ष मोना के कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे दोबारा निकले तो ममता चौधरी व उनके साथ मौजूद महिलाएं फिर से हंगामा करने लगीं। ऐसे में अजय राय समर्थक भी आक्रोशित हो गए। ऐसे में दोनों तरफ से धक्का मुक्की और कहासुनी हुई। एक बीच एक कार्यकर्ता ने हाथ में जूता भी निकाल लिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कुछ लोग गलत परंपरा डालना चाहते थे। ऐसे में वे आगे बढ़ गए। हालांकि उनके और समर्थकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। ऐसे लोग पार्टी के हितैषी नहीं हो सकते हैं। ऐसे लोग पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं।
कौन हैं ममता चौधरी
मोना ने ग्रहण किया पदभार
कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की हार और लोकतंत्र की जीत तय है।
मोना ने कहा कि यह समय स्वागत समारोह का नहीं, बल्कि संघर्ष का है। कांग्रेस ने हमेशा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। एक मजबूत टीम के साथ नई ऊर्जा और पूरे आत्मविश्वास के साथ हर कार्यकर्ता संघर्ष करने के लिए तैयार है। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष करके पार्टी संगठन को मजबूत किया है।
उनके कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मिली जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से पालन करेंगी। कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि प्रदेश का एक एक कार्यकर्ता जोश और उत्साह से लबरेज है। सही समय पर सीटों के गठबंधन का निर्णय होगा और कांग्रेस और सपा मिलकर 2027 में यूपी में सरकार बनाएगी। इस दौरान राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नवनियुक्त नेता वीरेंद्र चैधरी, प्रियंका गुप्ता, अंशू अवस्थी, पुनीत पाठक, सचिन रावत आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.