रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ही गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक 3 वर्षीय मासूम कृति गुप्ता एवं उसके पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मां और 1 वर्षीय बालक भी घायल है। और पढ़ें
वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद में नाव डूबने से दस लोगों की मौत हो गई। नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे। सभी नाव से भोज खाने के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।
पटना के गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव की तीसरी शाम संगीत और संस्कृति के नाम रही। स्तुति और अमीर खुसरो की सूफियाना रचना ने भक्ति व प्रेम के रंग बिखेरे। मैथिली लोकगीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों में बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी। आज क्या-क्या दिखा खास...?
और पढ़ेंबिहार के गोपालगंज जिले के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ेंबिहार कर्मचारी चयन आयोग के प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना की विशेष अदालत ने पूर्व सचिव परमेश्वर राम समेत 30 आरोपितों पर आरोप तय किए हैं। चार्जशीट में पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार का भी नाम है। अब अभियोजन पक्ष गवाही पेश करेगा।
और पढ़ेंभागलपुर की अदालत ने 2012 के रिश्वत मामले में कटिहार डीसीएलआर कार्यालय के तत्कालीन पेशकार वीरेंद्र कुमार सिन्हा को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 12,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। मामले में 17 गवाहों ने गवाही दी। और पढ़ें
किशनगंज के ठाकुरगंज में प्रस्तावित सैन्य स्टेशन के लिए 189.68 एकड़ जमीन के अधिग्रहण संबंधी प्रतिवेदन में 1.68 एकड़ सरकारी भूमि की न्यूनतम मूल्यांकन दर दर्ज नहीं होने की चूक सामने आई है। प्रशासन ने जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी है।
और पढ़ेंरेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल चलाने की घोषणा की है। ट्रेन अक्तूबर-नवंबर में निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाएगी।
पटना हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त अधिकारी उमेश कुमार वर्मा की पेंशन में 75 प्रतिशत कटौती का आदेश रद्द कर दिया। अदालत ने आठ सप्ताह में छह प्रतिशत ब्याज सहित बकाया भुगतान और अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया।
और पढ़ेंपटना हाईकोर्ट ने किशोरावस्था के दौरान दर्ज आपराधिक मामले के आधार पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही का चयन रद्द करने का आदेश निरस्त कर दिया। अदालत ने अधिकारियों को चार महीने के भीतर मामले पर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया।
और पढ़ेंपटना जिला उपभोक्ता आयोग ने सैनिटरी पैड निर्माण मशीनों की पूरी आपूर्ति नहीं होने पर विक्रेता को ब्याज के साथ राशि लौटाने का आदेश दिया है। बिहार उद्यमी योजना की लाभार्थी को मानसिक पीड़ा और आजीविका के नुकसान के लिए मुआवजा भी मिलेगा। आयोग ने आदेश के पालन के लिए 60 दिन की समयसीमा तय की है। आइये जानते हैं जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
पूर्णिया जीएमसीएच में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बच्चे के नाम के बजाय 60 वर्षीय बुजुर्ग की पर्ची पर तीन घंटे तक एक्स-रे और अन्य प्रक्रियाएं होती रहीं। उन्होंने कार्रवाई मांगी।
और पढ़ेंसमस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में राज कुमार सहनी ने पत्नी गंगा कुमारी पर पहली शादी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और रंजन ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
बेगूसराय के भवानंदपुर गांव में करीब 350 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा आज भी कायम है। यहां बंगाली रीति-रिवाजों से पूजा होती है और सप्तमी से विसर्जन तक 12 अखंड दीपों से मां दुर्गा का दरबार रोशन रहता है।
और पढ़ेंसमस्तीपुर के शिव काली दुर्गा हनुमान मंदिर में दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर 110 फीट ऊंचा पंडाल बन रहा है। यहां 26 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी। अष्टमी से विसर्जन तक वृंदावन की झांकी भी सजेगी।
बेगूसराय की अदालत ने वर्ष 2010 के दुष्कर्म और हत्या मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष ने मुकदमे में 14 गवाहों की गवाही कराई।
और पढ़ेंतस्करी वाली कोडीनयुक्त सीरप नशे में इस्तेमाल होती है, जो एमआरपी से दो-तीन गुना और बांग्लादेश में पांच गुना दाम पर बिकती है।
और पढ़ें
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रनों से हराया। यूपी ने 540 रन बनाए। बिहार की टीम पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 132 रनों पर ऑलआउट हुई।
बक्सर के डुमरांव में मुलायम सिंह यादव हत्याकांड में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की है। महिला से अभद्र व्यवहार और जमीन विवाद के आरोपों की जांच जारी है।
बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान की अवधि 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। नवरात्र से छठ तक मंदिरों, पूजा पंडालों और मेलों में सफाई, प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और हरित त्योहारों पर जोर रहेगा।
बेगूसराय में 12 अक्टूबर की रात डेरा लौट रही युवती पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया। पुलिस ने समस्तीपुर निवासी गौतम झा को गिरफ्तार किया। घायल युवती का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पूर्णिया के हांसदा नया टोला में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर 10 एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई। यहां एमआरएफ सेंटर और डंपिंग यार्ड बनाने की योजना है। कार्रवाई से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। प्रशासन ने भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार पर्चा देने का भरोसा दिलाया।
सुपौल के पिपरा में मोबाइल टॉवर से 5.87 करोड़ रुपये के 66 फाइबर कार्ड चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह का सरगना ध्रुव द्विवेदी लखनऊ से गिरफ्तार हुआ। चोरी के उपकरणों की बरामदगी अब तक नहीं हुई है।
नालंदा में एनडीए की चुनावी सभा में निशांत कुमार ने मतदाताओं से 2005 से पहले के बिहार को याद कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने शिक्षा और सुशासन में बदलाव गिनाए। नीरज कुमार ने एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आह्वान किया।
और पढ़ेंशेखपुरा के अरियरी प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने छह लाख रुपये के मनरेगा कार्य के लिए 60 हजार रुपये मांगे थे।
बगहा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अमृत भारत एक्सप्रेस के साधारण कोच से चाइनीज लहसुन की 12 लावारिस बोरियां जब्त कीं। इनकी कीमत करीब 56 हजार रुपये है। नेपाल के रास्ते तस्करी की आशंका है। जांच जारी है।
छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन नहीं मिलने पर परिजन युवक का शव ठेले पर रखकर घर ले गए। युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हुई थी। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संकल्प डैशबोर्ड और समन्वय पोर्टल लॉन्च किया। इससे सभी 48 विभागों के कामकाज, सरकारी योजनाओं, महत्वपूर्ण परियोजनाओं, केंद्रीय राशि और राष्ट्रीय रैंकिंग की निगरानी होगी। सरकार का लक्ष्य पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
और पढ़ेंगोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड स्थित हकाम गांव में लाल बाबा नौ दिनों की कठिन तपस्या कर रहे हैं। वे 401 कलशों के बीच लेटकर साधना कर रहे हैं। बाबा के अनुसार, उनकी तपस्या बिहार की खुशहाली और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है।
बिहार में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए 20 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। पिछले 10 दिनों में 16 हजार से अधिक ई-चालान जारी हुए और लगभग 15.5 करोड़ रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।
समस्तीपुर में शिक्षकों की शिकायत पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरायरंजन की बीईओ निर्मला कुमारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। अवकाश, वेतन निर्धारण और सेवा संबंधी मामलों में कथित देरी के आरोपों के बाद देर शाम कार्रवाई हुई।
और पढ़ेंपटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी के पास मंगलवार सुबह NH-30 पर सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले मंजय कुमार और अमरेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद कई किलोमीटर तक जाम लगा, जिससे मरीजों और यात्रियों को परेशानी हुई।
बिहटा के पाली हॉल्ट पर मंगलवार को ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर तुलसी देवी की मौत हो गई। वह परेव गांव की निवासी थीं। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
आईआईटी पटना के दस संकाय सदस्यों को वर्ष 2026 के लिए दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह मिली है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की इस सूची में विभिन्न विषयों के वैज्ञानिक शामिल हैं।
और पढ़ेंसमस्तीपुर के रोसड़ा में 35 वर्षीय मधुमाला देवी शारदीय नवरात्र में 2516 नुकीली कीलों से बनी सेज पर लेटकर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं। परिजनों के अनुसार, स्वप्न में दर्शन के बाद उनकी आस्था और गहरी हुई।
पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर मंगूपुर के पास कंटेनर की टक्कर से ऑटो 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। हादसे में युवती सोनी कुमारी और चालक विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में शराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए किए गए हमले में एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। और पढ़ें
बिहार में शराबबंदी के बावजूद इस साल 1 जनवरी से 29 सितंबर तक शराब तस्करी के मामलों में 600 महिलाएं गिरफ्तार हुईं। इस दौरान 8,019 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। त्योहारों से पहले विभाग ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया।
पूर्णिया के बनमनखी में साइबर अपराधियों ने बीडीओ अशोक कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर परिचितों और जनप्रतिनिधियों से दो-दो हजार रुपये मांगे। लोगों की सतर्कता से ठगी टल गई। बीडीओ ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों को सतर्क किया। पुलिस जांच कर रही है।
बिहार के बेगूसराय जिले के बीहट स्थित सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर अपनी 221 फीट ऊंचाई, मां के पारंपरिक स्वरूप की करीब 90 साल पुरानी मान्यता और दो किलोमीटर लंबी विसर्जन यात्रा के लिए विशेष पहचान रखता है।
बक्सर में नवरात्र के दौरान नॉनवेज बिक्री को लेकर पिज्जा आउटलेट और दुर्गापूजा समिति के बीच विवाद हो गया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची नगर थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद संचालक ने बिक्री बंद रखने का आश्वासन दिया।
नालंदा के बैगनाबाद मोहल्ले में ई-रिक्शा पर सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
सारण के दिघवारा में सोमवार को अज्ञात युवती और दरियापुर के महमदपुर गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय सूरज कुमार का शव मिला। युवक की मौत पर हत्या की आशंका है, जबकि युवती की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मामलों की जांच जारी है।
जमुई के धरसंडा मोड़ के पास मंगलवार सुबह मां नेतुला मंदिर से पैदल लौट रही दो किशोरियों को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर डीएम-एसपी को बुलाने की मांग की।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट-एक ने ईश्वरचंद्र कुमार उर्फ ईश्वरचंद्र पंडित को सात वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। किशोरी हरियाणा से बरामद हुई थी।
और पढ़ें