फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police team attacked while conducting a raid against liquor in Gayaji.

बिहार: गयाजी में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कारोबारी को छुड़ाने के लिए भिड़े ग्रामीण

Tue, 13 Oct 2026 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 03:14 PM IST
सार

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में शराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए किए गए हमले में एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Bihar: Police team attacked while conducting a raid against liquor in Gayaji.
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बेलागंज में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मेन थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव में छापेमारी के दौरान शराब बरामद होने और एक कथित कारोबारी को हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि इस दौरान भीड़ हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


छापेमारी के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
मिली जानकारी के अनुसार, मेन थाना की पुलिस को कोयरी बिगहा गांव में शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम भोला मांझी के घर पहुंची और छापेमारी की। इस दौरान घर से शराब बरामद होने पर भोला मांझी को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस उसे वाहन में बैठाकर थाने ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरातफरी मच गई। हमले में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित

घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी में कराया गया भर्ती
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घायल पुलिसकर्मियों को दूसरे वाहन से बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। घायलों में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।


शराब कारोबार की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
घटना के संबंध में शंभू कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को कोयरी बिगहा गांव में शराब का कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम संबंधित स्थान पर छापेमारी करने पहुंची थी। घर से शराब बरामद होने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हिरासत से आरोपी को छुड़ाने के मामले में कार्रवाई का इंतजार
घटना में पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाकर ले जाने के आरोप सामने आए हैं। अब मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। घटना ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई के दौरान पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed