फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हॉकी में सिरमौर ने कांगडा को 3-2 से पराजित किया

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​
विज्ञापन
रेसलिंग में हमीरपुर पहले, बिलासपुर दूसरे व कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहे
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल मंडी में अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सीबीएसई स्कूल मंडी में आयोजित 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 41वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को हॉकी, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, जूडो और रेसलिंग के मुकाबले खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
हॉकी के पहले मुकाबले में सोलन ने हमीरपुर को 5-2 से हराया। दूसरे मुकाबले में सिरमौर ने कांगड़ा को 3-2 से पराजित किया। वहीं, तीसरे मुकाबले में कांगड़ा और शिमला की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ रहा। हैंडबॉल के पहले मुकाबले में कांगड़ा ने सोलन को 20-12 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में किन्नौर ने बिलासपुर को 16-7 से हराया। तीसरे मुकाबले में हमीरपुर ने चंबा को 7-2 से पराजित किया। चौथे मैच में ऊना ने मंडी को 15-8 से हराकर जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में शिमला ने कांगड़ा को 4-3 से मात दी, जबकि छठे मैच में बिलासपुर ने सिरमौर को 14-10 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेसलिंग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के कार्तिक ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कांगड़ा के लक्ष्य ने रजत पदक जीता। ऊना के प्रिंस और हमीरपुर के अनुराग ठाकुर ने कांस्य पदक अपने नाम किए। 48 किलोग्राम भार वर्ग में चंबा के मुस्ताक ने स्वर्ण और हमीरपुर के सक्षम चंदेल ने रजत पदक जीता। वहीं, बिलासपुर के विवेक चौधरी और कांगड़ा के ज्योति प्रसाद ने कांस्य पदक हासिल किए। 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के आर्व कटोच ने स्वर्ण, बिलासपुर के वीरेन ने रजत, जबकि कुल्लू के सचिन और हमीरपुर के समीर शर्मा ने कांस्य पदक जीते। बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबलों में सिरमौर के तेजस्व ने बिलासपुर के सौरव को हराया, जबकि मंडी के समर्थ ने किन्नौर के निशांत को पराजित किया। किन्नौर के अधीर ने शिमला के राघव नेगी को शिकस्त दी। वहीं, ऊना के अनमोल ने शिमला के राघव और मंडी के सक्षम ने बिलासपुर के नितिन को हराकर जीत दर्ज की। राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

मंडी के पड्डल मैदान में अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें