फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी ट्रायल में 111 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, टीमें चयनित

विज्ञापन
विश्व भारती पब्लिक स्कूल कनैड में आयोजित जूनियर वर्ग के ट्रायल में  राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के
विज्ञापन
एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का 11 को सेरी मंच पर होगा नागरिक अभिनंदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बग्गी (मंडी)। जिला कबड्डी एसोसिएशन मंडी ने विश्व भारती पब्लिक स्कूल कनैड में आयोजित जूनियर वर्ग के ट्रायल में जिलेभर से आए 111 खिलाड़ियों 65 लड़के और 46 लड़कियां ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह ट्रायल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर की देखरेख में आयोजित हुए, जिसमें हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के कार्यालय सचिव डॉ. मुरारी लाल ठाकुर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सोलन के ठोडो मैदान में 21 से 23 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 14-14 सदस्यीय लड़का व लड़की टीमों का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडी के पड्डल मैदान में 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा स्कूली राज्यस्तरीय खिलाड़ियों के लिए 16 अक्तूबर को मंडी में विशेष ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और मंडी का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भावना ठाकुर युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भावना ठाकुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में 11 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भव्य स्वागत व अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें