फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली पर नहीं जगमगाएंगे मुख्य मार्ग, एक करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना को नहीं मिली मंजूरी

Sun, 01 Nov 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। दिवाली से पहले शहर की सड़कों को नई स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने की योजना पूरी नहीं हो सकी। फतेहाबाद रोड के डिवाइडर पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से आकर्षक लाइटें लगाई जानी थीं। उच्च अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ऐसे में शहरवासियों को इस बार भी पुरानी स्ट्रीट लाइटों के सहारे ही दिवाली मनानी पड़ेगी। नगर पालिका ने फतेहाबाद रोड पर लॉर्ड कृष्णा स्कूल से उपतहसील कार्यालय तक डिवाइडर के बीच नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था।
शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर नगर पालिका के पार्षद और शहरवासी लंबे समय से आवाज उठा रहे थे। मुख्य मार्गों से लेकर विभिन्न वार्डों तक लाइटें खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार दलीप सिंह ने बताया कि शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करवाया जाएगा। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और नियमित रखरखाव के तहत लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा।

खराब लाइटों को ठीक करवाने का काम किया शुरू
नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने करीब दो महीने पहले इस परियोजना की जानकारी दी थी। हालांकि अब तक उच्च अधिकारियों से आधिकारिक मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसके चलते परियोजना पर काम शुरू नहीं हो सका। नगर पालिका ने शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। इसके लिए पूरे वर्ष लाइटों के रखरखाव के मद्देनजर 16 लाख रुपये से अधिक का टेंडर किया गया है। नई लाइटों की योजना अटकने के बाद अब नगर पालिका का जोर मौजूदा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर है। इससे त्योहार के दौरान शहर की सड़कों पर रोशनी बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें