फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jassi, Vikas, and Naik showed their mettle in the 400-meter race.

Fatehabad News: जस्सी, विकास और नाइक ने 400 मीटर दौड़ में दिखाया दम

Sun, 01 Nov 2026 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Nov 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Jassi, Vikas, and Naik showed their mettle in the 400-meter race.
नागर स्पोर्ट्स अकादमी रतिया की ओर से ‘खेलो हरियाणा, फिट हरियाणा’’ अभियान के तहत 400 मीटर रेस प्
रतिया। हरियाणा दिवस पर नागर स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से नशे के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली गई। खेलो हरियाणा, फिट हरियाणा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने दौड़ प्रतियोगिताओं में भी दमखम दिखाया। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और रतिया को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

आयोजक एवं कोच रघुवीर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 400 मीटर दौड़ करवाई गई। अंडर-11 आयु वर्ग में जस्सी ने पहला, महक ने दूसरा और अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के ओपन वर्ग में विकास प्रथम, ललित द्वितीय और टोनी तृतीय रहे।
विज्ञापन

लड़कियों के ओपन वर्ग में भरपूर की यशवी ने पहला और प्रतीक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में नाइक प्रथम, भरपूर के अरमान द्वितीय और जितेंद्र तृतीय रहे। सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शहर थाना प्रभारी एसएचओ प्रवीण कुमार, डॉ. नेब सिंह मंडेर और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। लाली ने युवाओं को रतिया को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी और समाज के सामने गंभीर चुनौती है। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए उन्हें खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम में विजय चलाना, हरप्रीत भुल्लर, मैडम इंदु, मास्टर धर्मवीर, कोच सपना रानी और गुलजार ठेकेदार सहित अनेक खेल प्रेमी व विभिन्न अकादमियों के कोच मौजूद रहे।

नागर स्पोर्ट्स अकादमी रतिया की ओर से ‘खेलो हरियाणा, फिट हरियाणा’’ अभियान के तहत 400 मीटर रेस प्

नागर स्पोर्ट्स अकादमी रतिया की ओर से ‘खेलो हरियाणा, फिट हरियाणा’’ अभियान के तहत 400 मीटर रेस प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed