{"_id":"6addf16b7143d0d39409624f","slug":"this-is-how-russia-responds-to-diplomacy-and-deisolation-zelenskyy-condemns-recent-strikes-on-ukraine-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन पर रूस के भीषण हमले: एक हफ्ते में 2300 ड्रोन, 48 मिसाइलें दागीं; जेलेंस्की ने फिर मांगी हवाई सुरक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन पर रूस के भीषण हमले: एक हफ्ते में 2300 ड्रोन, 48 मिसाइलें दागीं; जेलेंस्की ने फिर मांगी हवाई सुरक्षा
Sun, 25 Oct 2026 05:39 PM IST
निर्मल कांत
एएनआई, कीव (यूक्रेन)।
एएनआई, कीव (यूक्रेन)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:39 PM IST
सार
यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। एक हफ्ते में 1,600 बम, 48 मिसाइलें और करीब 2,300 ड्रोन से हमले हुए। कई लोगों की मौत और बुनियादी ढांचे को नुकसान के बीच जेलेंस्की ने सर्दियों से पहले हवाई सुरक्षा मजबूत करने की मांग दोहराई है। क्या सहयोगी देश यूक्रेन को जरूरी रक्षा उपकरण समय पर मुहैया करा पाएंगे? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई (फाइल)
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूस के हालिया हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि इन हमलों में कई लोगों की जान गई है। कई लोग घायल हुए हैं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सर्दियों से पहले पैट्रियट मिसाइलों को रोकने वाले इंटरसेप्टर सहित हवाई रक्षा के अन्य साधनों की आपूर्ति करने की अपनी मांग दोहराई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने पिछले एक सप्ताह में ही यूक्रेन के इलाकों पर करीब 1,600 निर्देशित बम, 48 मिसाइलें और लगभग 2,300 ड्रोन से हमले किए। इन हमलों में लोगों की जान गई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
उन्होंने बताया, निप्रो में हुए हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, विनित्सिया में एक अपार्टमेंट पर रूसी ड्रोन हमले में छह लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि खारकीव में रूस के कई हमलों में बचाव कार्य में जुटे लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने लिखा, केवल पिछले एक सप्ताह में रूस ने यूक्रेन पर करीब 1,600 बमों से हमले किए। इसके अलावा, रूस ने 48 मिसाइलें दागीं। इनमें बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल हैं। रूस ने करीब 2,300 ड्रोन से भी हमले किए। दुर्भाग्य से, इन बर्बर हमलों में लगभग हर दिन लोग मारे जा रहे हैं और घायल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, शाम के समय निप्रो क्षेत्र पर रूसी हमलों में चार लोगों की मौत हो गई। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। एक 11 साल की बच्ची समेत 22 अन्य लोग घायल हुए हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि विनित्सिया में एक रूसी ड्रोन ने एक बहुमंजिला अपार्टमेंट इमारत को निशाना बनाया। इसमें छह लोग घायल हुए। खारकीव में रूस ने पहले घर की मरम्मत और सुधार से जुड़े सामान बेचने वाले एक बड़े स्टोर पर हमला किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों को निशाना बनाकर जानबूझकर दूसरा हमला किया। इसमें बचावकर्मी घायल हो गए।
किन जगहों पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा?
जेलेंस्की ने कहा कि रात के समय एक ताप बिजली संयंत्र, बिजली उपकेंद्रों, कोयला खदानों, अनाज भंडारण केंद्रों, शॉपिंग मॉल और डाक सेवाओं से जुड़े एक सामान ढुलाई केंद्र पर भी हमले हुए। नौ क्षेत्रों में नुकसान की खबर मिली है।
जेलेंस्की ने रूस के हमलों को कूटनीति से कैसे जोड़ा?
जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले दिखाते हैं कि वह कूटनीतिक प्रयासों और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलगाव से बचाने की कोशिशों का जवाब कैसे दे रहा है। उन्होंने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने जेट इंजन से चलने वाले शाहेद ड्रोन को रोकने के साधन और पैट्रियट मिसाइलों की आपूर्ति जारी रखने की मांग की।
उन्होंने कहा, रूस कूटनीतिक प्रयासों और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलगाव से बाहर निकालने की कोशिशों का जवाब इस तरह दे रहा है। बातचीत की प्रक्रिया के साथ-साथ उन लोगों को समर्थन देना भी जारी रखना होगा, जो लोगों की जान बचा रहे हैं। हमें यूरोपीय देशों की ओर से पहले ही मंजूर किए जा चुके पैट्रियट मिसाइल रोधी प्रणाली के इंटरसेप्टर की आपूर्ति में आ रही रुकावटें दूर करनी होंगी।
ये भी पढ़ें: केन्या में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 22 की मौत; तीन हफ्ते पहले इसी राजमार्ग पर गई थी 17 की जान
उन्होंने कहा, हमें जेट इंजन वाले शाहेद ड्रोन से बचाव के लिए यूक्रेन की लड़ाकू विमान क्षमता को समर्थन देना जारी रखना होगा। खासकर सर्दियों से पहले मिलने वाला हर रक्षा पैकेज लोगों की जान बचाने में मदद करता है। मैं इस तरह का समर्थन देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं।
मस्क ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर क्या कहा?
इससे पहले, स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा था कि यूक्रेनी सेना ने स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना लोगों को मारने के लिए हमलावर ड्रोन हमलों में इसका इस्तेमाल कर रही थी।
एक्स पर पोस्ट में मस्क ने कहा कि इस 'खामी' को पिछले सप्ताह दूर कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के शुरुआती दिनों में रूस को यूक्रेन पर कब्जा करने से रोकने में स्टारलिंक की अहम भूमिका रही थी।
मस्क ने एक्स पर लिखा कि लोगों को मारने के लिए किए जाने वाले ड्रोन हमलों में स्टारलिंक जैसी व्यावसायिक सेवा का इस्तेमाल करने की कभी अनुमति नहीं दी गई थी और न ही ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। स्टारलिंक आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए है। उन्होंने कहा कि स्टारशील्ड एक अलग प्रणाली है, जिसे अमेरिकी सरकार नियंत्रित करती है। सरकार इसका किस तरह इस्तेमाल करने का फैसला करती है, यह उसी पर निर्भर करता है।
यूक्रेन की रक्षा में स्टारलिंक की अहमियत पर जोर देते हुए मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स ने यूक्रेन की राजधानी कीव की मदद दुनिया की किसी भी अन्य निजी कंपनी से ज्यादा की है।
ट्रंप ने क्या उम्मीद जताई?
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का समाधान निकलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने के बाद अमेरिका रूस और यूक्रेन, दोनों के साथ कारोबार करेगा।
फ्लोरिडा के पाम बीच में अपनी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ मतदान करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने युद्ध पर अपनी राय रखी।
उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौता हो जाए और जीवन फिर सामान्य हो जाए। इसके बाद हम दोनों देशों के साथ कारोबार कर सकेंगे। मेरा मानना है कि युद्ध खत्म होने के बाद हम यूक्रेन और रूस, दोनों के साथ कारोबार करेंगे।