Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
SAD president Simranjit Singh Mann raises questions about the BSF's functioning regarding the supply of narcotics.
{"_id":"6ae1d158e46704fa3a0b228d","slug":"video-sad-president-simranjit-singh-mann-raises-questions-about-the-bsfs-functioning-regarding-the-supply-of-narcotics-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: नशे की सप्लाई पर शिअद के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने बीएसएफ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: नशे की सप्लाई पर शिअद के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने बीएसएफ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने पंजाब में नशे की सप्लाई, किसानों की आर्थिक स्थिति, पाकिस्तान के साथ व्यापार और एसजीपीसी की आम चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीमा पर बीएसएफ की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बावजूद पंजाब में नशे और ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कैसे हो रही है। उन्होंने पुलिस के मालखानों में जमा नशीले पदार्थों की सेशन जजों के माध्यम से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग भी की।
मान ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए वाघा सीमा और करतारपुर साहिब से जुड़े रास्तों के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियां शुरू करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि सीमाएं व्यापार के लिए खुलने से किसानों को अपनी फसलों और कृषि उत्पादों के लिए नए बाजार मिल सकते हैं।
विदेशों में सिखों के साथ हुई हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए मान ने कुछ मामलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच करवाने की मांग की। वहीं, उन्होंने लंबे समय से एसजीपीसी की आम चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर ऐतराज जताते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।