{"_id":"6ae17ea42d0d4f9fba043102","slug":"video-kullu-dussehra-27-deities-still-at-dhalpur-morning-worship-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा संपन्न होने के बाद भी ढालपुर में विराजमान 27 देवी-देवता, सुबह हुई पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा संपन्न होने के बाद भी ढालपुर में विराजमान 27 देवी-देवता, सुबह हुई पूजा-अर्चना
Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:18 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव संपन्न हो चुका है और अधिकतर देवी-देवता अपने-अपने देवालयों की ओर रवाना हो गए हैं। हालांकि, ढालपुर मैदान में अभी भी अलग-अलग घाटियों के 27 देवी-देवता अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान हैं। बुधवार सुबह हारियानों ने देव परंपराओं और विधि-विधान के अनुसार अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान ढालपुर मैदान में ढोल-नगाड़ों और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज सुनाई देती रही। देव समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर देव परंपराओं का निर्वहन किया। दशहरा उत्सव के समापन के बाद भी ढालपुर मैदान में देव आस्था और परंपराओं का यह सिलसिला जारी है।
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बाद तक ढालपुर मैदान में विराजमान ये देवी-देवता भी अपने-अपने देवालयों की ओर लौट जाएंगे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के बाद ढालपुर मैदान में देवी-देवताओं की मौजूदगी का सिलसिला भी समाप्त हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।